फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता

Fri, 27 Dec 2019 07:53 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्कूली छात्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हो या उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) परीक्षा.. तैयारी के तरीके लगभग एक जैसे ही हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान हर छात्र को ध्यान में रखनी चाहिए, चाहे वह किसी भी बोर्ड का हो। अब तक लगभग सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए होंगे। कुछ छात्रों को तैयारी करने में परेशानी भी आ रही होगी। लेकिन ऐसी किसी भी स्थिति में छात्रों का घबराने की जरुरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगे। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिसके अनुसरण की जरूरत हर छात्र को होती है। आगे की स्लाइड पढ़ें।
विज्ञापन

नाकारात्मकता से दूर रहें

2 of 5
डेटशीट जैरी होने के बाद कई छात्र घबराने लगते हैं कि अब क्या करेंगे? कैसे करेंगे? परीक्षा में इतना कम समय बचा है, तैयारी पूरी कैसे होगी? तो एक बात आप समझ लें कि यह समय घबराकर व्यर्थ करने का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ तैयारी में जुट जाने का है। इसके लिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर आप अब भी मन लगाकर तैयारी शुरू करें तो भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम को समझना है जरुरी

3 of 5
तैयारी का सबसे पहला चरण है पाठ्यक्रम (Syllabus)। अगर आप बिना पाठ्यक्रम जाने तैयारी में जुट जाएंगे, तो आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। इससे बाद में आप फंस भी सकते हैं। थोड़ा समय गुजर जाने के बाद आपको पता ही नहीं होगा कि आपने कितनी तैयारी कर ली और कितनी बाकी है। पाठ्यक्रम सही से समझने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको किसी विषय में तैयारी के लिए कितना समय देना है या कौन-सा विषय ज्यादा पढ़ना है। 

टाइम टेबल बनाएं

4 of 5
पाठ्यक्रम समझने के बाद आप बिना समय गवाएं पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं। ज्यादातर ऐसा होता है कि छात्र टाइम टेबल बना लेते हैं और उसका पालन नहीं कर पाते। तो इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसा टाइम टेबल बनाएं जिसका पालन कर सकें। अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी और के टाइम टेबल को आदर्श मानकर अपना टाइम टेबल बना लेते हैं। असल में यही सबसे बड़ी गलती होती है। आप अपने हिसाब से अपनी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए ही टाइम टेबल बनाएं और दृढ़ निश्चय से उसका अनुसरण भी करें।

ये भी पढ़ें : UP Board Exam 2020 : अधर में लटकी प्रायोगिक परीक्षाएं, अब ये कदम उठा सकता है बोर्ड   
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट नोट तैयार करें

5 of 5
कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे कारगर तरीका है, शॉर्ट नोट्स। अगर आपने शुरू से ही महत्वपूर्ण विषयों के नोट्स बनाए हैं तो ठीक है। वरना आप अब भी शार्ट नोट्स बना सकते हैं। आप जब भी कोई महत्वपूर्ण विषय पढ़ने बैठें, तो उसमें से जरूरी चीजों को याद रखने के लिए नोट्स में लिख लें। इससे परीक्षा के आखिरी समय में आप पूरे पाठ्यक्रम का कुछ ही घंटों में रिवीजन कर पाएंगे। 

ये भी पढ़ें :  JEE MAIN 2020 : परीक्षा पर संकट! कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें