फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2021: जानिए, किन राज्यों में कब से हैं दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 23 Feb 2021 01:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोराेना संक्रमण के मामलों की दर को कम करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न तरह की गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा था। लेकिन अब सरकार द्वारा धीरे-धीरे जन-जीवन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद कुछ विद्यालयों ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं तो वहीं कुछ विद्यालयों ने वार्षिक परीक्षाओं का एलान भी कर दिया है। एक तरफ जहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा, मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में 4 मई से 7 जून तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं और कक्षा 12वीं की 4 मई से 11 जून तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ राज्यों ने भी अप्रैल, मई और जून में इन परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्णय लिया है। आज हम आपको अपनी अगली स्लाइड में ऐसे ही 6 राज्यों में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...  

विज्ञापन

2 of 4
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश : राज्य के सभी विद्यालयों में 24 अप्रैल, 2021 से कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा दसवीं के लिए परीक्षाएं 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं कक्षा 12वीं के 12 मई को। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई थी। 

हरियाणा : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएस) ने 20 अप्रैल से कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 31 मई तक चलेंगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड परीक्षाओं से पहले सम्पन्न कराया जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 4
बोर्ड परीक्षाएं 2021 - फोटो : अमर उजाला

जम्मू और कश्मीर : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अनुसार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा बारहवीं के लिए यह परीक्षाएं 1 से 29 अप्रैल तक आयोजित होंगी।  

उत्तराखंड : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड (यूबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 से 22 मई तक दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी। 10वीं के छात्रों के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह 8 से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

4 of 4
बोर्ड परीक्षाएं 2021 - फोटो : source

हिमाचल प्रदेश: कक्षा दसवीं की परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए 13 अप्रैल से 10 मई तक की तारीख निर्धारित की गई है।  

गोवा : राज्य के बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा यह घोषणा की गई है कि सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट की प्रैक्टिकल एग्जाम्स 5 से 30 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं लिखित परीक्षा 13 से 31 मई तक होंगी। अब बात करें हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट की प्रैक्टिकल परीक्षा की तो यह अप्रैल माह में 1 से 24 तारीख तक आयोजित की जाएंगी। वहीं लिखित परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें