फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मामला: सरोजनी नगर थाने के मालखाने में रखा है सुनंदा का विसरा, थरूर को मिली राहत से एसआईटी की टीम निराश

Wed, 18 Aug 2021 07:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
देश के बहुचर्तित केसों में एक सुनंदा पुष्कर की हत्या का मामला था। ये देश का पहला ऐसा केस है जिसमें विसरा को जांच के लिए एफबीआई, अमेरिका भेजा गया था। दक्षिण जिले के तत्कालीन डीसीपी प्रेमनाथ खुद अमेरिका गए थे। इस केस से पहले न तो कोई विसरा जांच के लिए विदेश गया था और न ही केस के बाद विदेश भेजा गया है। इस कारण भी ये केस भी चर्चा में रहा था। हाईप्रोफाइल होने के कारण करीब सात वर्ष ये केस मीडिया की प्रमुख सुर्खियों में छाया रहा। एफबीआई की रिपोर्ट ने भी एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मुहर लगाई थी। वर्ष 2014 में डॉ. सुधीर गुप्ता ने ये रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट में सुनंदा की मौत जहर से होना बताया गया था। एफबीआई ने भी सुनंदा की मौत जहर से होना बताया था। 
विज्ञापन

2 of 6
sunanda pushkar
अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने नौ महीने बाद सुनंदा के विसरा की जांच रिपोर्ट दी थी। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने फाइनल रिपोर्ट देने से पहले एफबीआई की रिपोर्ट का विस्तार से अवलोकन किया था। एम्स व एफबीआई की रिपोर्ट से ये तो पता लगा कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पर आज तक ये पता नहीं लगा कि सुनंदा को जहर कैसे और किसने दिया। सुनंदा के हाथ पर शरीर पर चोट व कट के निशान थे। आज तक ये पता नहीं लगा कि सुनंदा के शरीर पर कट व चोट के निशान कैसे आए।
 
विज्ञापन

3 of 6
sunanda pushkar shashi tharoor
दूसरी तरफ सुनंदा का बचा हुआ विसरा अभी तक सरोजन नगर थाने के मालखाने में रखा हुआ है। समय-समय पर सुनंदा का विसरा चर्चा का विषय बना हुआ है। सरोजनी नगर थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सुनंदा का विसरा सुरक्षित रखा हुआ है। सुनंदा के विसरा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। शशि थरूर के बरी होने से इस मामले की जांच कर रही दक्षिण जिले की एसआईटी के पुलिस अधिकारी निराश हैं। एसआईटी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन्होंने हर कोण से जांच की थी। जांच में कहीं से कोई कमी नहीं रही थी। 
 

4 of 6
Sunanda Pushkar
सीक्रेट रिपोर्ट से पता लग गया था कि सुनंदा की हत्या हुई है
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले हत्या का खुलासा पहले ही हो गया था।  एक सीक्रेट रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को पहले दिन से पता था कि उनकी हत्या हुई है। दक्षिणी दिल्ली के तत्कालीन डीसीपी बी. एस जायसवाल ने, जो पहली रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें साफ तौर पर जिक्र था कि वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने निरीक्षण के बाद कहा था कि यह सुसाइड नहीं है। सुनंदा की मौत 17 जनवरी 2014 को होटल लीला में हुई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
sunanda pushkar shashi tharoor
'सीक्रेट रिपोर्ट' के मुताबिक सुनंदा पुष्कर के शरीर पर कुछ चोट के भी निशान थे। शशि थरूर से वर्ष 2010 में विवाह करने वाली सुनंदा पुष्कर दिल्ली के लीला पैलेस होटल में 17 जनवरी 2014 को रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं। इस गुप्त रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली पुलिस की इस रिपोर्ट के मुताबिक, वसंत कुंज के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट आलोक शर्मा ने लीला होटल में घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी जांच पड़ताल की कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunanda pushkar shashi tharoor
इस आधार पर सरोजिनी नगर के तत्कालीन एसएचओ वीकेपीएस यादव को इस मामले की जांच हत्या के तौर पर भी करने को कहा था। 'ऑटोप्सी रिपोर्ट' को देखते हुए कहा गया था कि मौत की वजह शरीर में जहरीला पदार्थ पहुंचना है। शरीर पर मौजूद कुछ जख्म को देखते हुए भी लगता है कि मारपीट या फिर किसी से जद्दोजहद के दौरान लगने वाले चोट का संकेत दे रहे हैं। रिपोर्ट में इंजेक्शन के निशान को भी ताजा बताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें