हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
कंधों और पीठ में दर्द के बाद इलाज कराने आई थी श्रद्धा- डॉक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता था। जब भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होता था आफताब उसको बुरी तरह से पीटता था। दावा किया जा रहा है कि 2020 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें श्रद्धा को कई जगह चोट आई थी। विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया की कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने कारण नहीं बताया था। हालांकि उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।