फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder: आफताब का कबूलनामा- शव काटते-काटते थक गया तो मंगाया खाना, बीयर पी और रातभर देखी वेब सीरीज

Fri, 18 Nov 2022 12:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पूछताछ में पुलिस को एक और बात बताई है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह बाहर से आरी लाया और बाथरूम में ले जाकर श्रद्धा का शव काटने लगा। कुछ देर बाद जब वह थक गया तो उसने बाहर से खाना मंगाया। उसने वहीं शव के सामने बैठकर खाना खाया। इस दौरान उसने बीयर भी पी और उसके बाद वेब सीरीज देखी।
विज्ञापन

2 of 6
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को साकेत कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। पेशी से पहले कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए।
विज्ञापन

3 of 6
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद आफताब की फिजिकल हीयरिंग की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये सुनवाई हुई।

4 of 6
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार की पूछताछ में कबूल किया कि उसने श्रद्धा के सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में पांच महीने से ज्यादा समय तक रखा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के सिर्फ 16 टुकड़े किए थे। इस दौरान पहले की तरह वह मुस्कुराता रहा। उसके चेहरे पर दुख या पश्चाताप का कोई भाव नहीं दिख रहा है।

हत्या के अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया था। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा का सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को फ्रीज में पॉलिथीन में पैककर रख दिया था। आरोपी का कहना है कि उसे शव के इन टुकड़ों को फेंकने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें