फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कंटेनर हटाने और कटर से ऑटो काटने में लगे डेढ़ घंटे, तब तक ऐसी हो गई थी शवों की हालत

Sun, 19 Dec 2021 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आईटीओ के पास रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। चावलों से भरा कंटेनर, सवारी ऑटो पर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सभी की कंटेनर के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार यादव (37), इसका भतीजा जय किशोर यादव (31) और दो सवारी कोमल सिंह (35) व कोमल का भांजा टाटा प्रकाश (14) के रूप में हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और आबदा प्रबंधन की टीम ने किसी तरह ऑटो काटकर शव बाहर निकाले। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6.50 बजे आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर-16 के सामने रिंग रोड बाईपास से आते समय कट पर हादसा हुआ। सोनीपत से बड़े कंटेनर में चावल लेकर एक ट्रक तुगलकाबाद कंटेनर डिपो की ओर जा रहा था। रिंग रोड बाईपाई होते हुए कंटेनर ट्रक जैसे ही आईटीओ के नजदीक शार्प-टर्न पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और चावलों से भरा कंटेनर बराबर में चल रहे सवारी ऑटो पर पलट गया।
विज्ञापन

2 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हल्का से अगला हिस्सा छोड़कर लगभग पूरा का पूरा ऑटो जमीन से सट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक का सिर्फ चेहरा और एक हाथ ही बाहर रह गया। बाकी सभी लोग कंटेनर के नीचे दबकर बुरी तरह पिस गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, आबदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

3 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्क्त के बाद क्रेनों की मदद से पहले कंटेनर को ऑटो से हटाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सबसे पहले कटर से ऑटो की बॉडी को काटकर जय किशोर यादव का शव निकाला गया।

4 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ ही देर बाद सुरेंद्र का शव भी निकाल लिया गया। पिछली सीट पर मौजूद कोमल सिंह और उसके भांजे के शव बुरी तरह क्रैश हो चुके थे। दोनों के शवों को निकालने के लिए दमकल विभाग और आबदा प्रबंधन की टीम को अलग तरह के टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ा। एक घंटे बाद शवों को निकाला गया। ट्रक को सीधा कर उसे थाने पहुंचवाया गया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाने के बाद रिंग रोड को करीब तीन घंटे बाद आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 10
सुरेंद्र कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
घर से हंसी-खुशी निकला था सुरेंद्र, कुछ ही देर बाद मिली मौत की खबर...
सुबह सुरेंद्र कुमार यादव हंसी-खुशी अपने घर से मजाक करते हुए निकला था। यहां तक जब वह शास्त्री पार्क ऑटो स्टैंक पर मौजूद था तो बाकी ऑटो चालकों से भी मजाक कर रहा था। किसी को भी शायद यह नहीं पता था कि वह सुरेंद्र को आखिरी बार देख रहे हैं। कुछ ही देर बाद सुरेंद्र की मौत की खबर परिजनों को मिल गई। घर में एक साथ दो मौतों ने पूरे परिवार को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। हादसे में सुरेंद्र के भतीजे जय किशोर यादव की भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
कोमल सिंह - फोटो : अमर उजाला।
दूसरी ओर फिरोजाबाद से मामा के साथ दिल्ली घूमने आए टाटा प्रकाश को शायद मौत ही यहां खींचकर ला रही थी। हादसे में टाटा और उसके मामा कोमल सिंह दोनों की मौत हुई।

8 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
उनके परिवार में भी मातम छाया हुआ है। दो साल पूर्व ही टाटा के पिता भंवर सिंह ने पंजाब में आत्महत्या कर ली थी। परिवार अभी उस सदमे से भी नहीं उभरा था कि अब दूसरा हादसा हो गया।

 

9 of 10
जय किशोर यादव, कोमल सिंह व सुरेंद्र कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला।
सुरेंद्र था बेहद मिलनसार, मोर्चरी पहुंचे 100-125 ऑटो चालक...
हर सुखदुख में सुरेंद्र कुमार ऑटो चालकों के साथ खड़ा रहता था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही करीब 100-125 ऑटो चालक एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। ऑटो चालक सिराज ने बताया कि सुरेंद्र बहुत ही मिलनसार थे। 

 
विज्ञापन

10 of 10
Road accident in Delhi - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह वह बहुत खुश था। उसने बाकी ऑटो चालकों के साथ चाय की। बाद में वह शाम में मिलने की बात कर चला गया। एक अन्य ऑटो चालक नसीम ने बताया कि सुरेंद्र बृजेश नामक शख्स का किराए पर लेकर ऑटो चला रहा था। कर्जा होने के कारण वह अपना ऑटो नहीं ले पा रहा था। दिनभर ऑटो चालक मोर्चरी पर जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें