प्रदूषण
- फोटो : फाइल
अधिकतर जगहों पर 400 पार हुआ स्तर
दिल्ली में सोमवार शाम को आनंद विहार सहित दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया। बोर्ड के अनुसार, प्रदूषण का स्तर शाम को अलीपुर में 430, आनंद विहार में 423, अशोक विहार में 419, बवाना में 441, डीटीयू दिल्ली में 413, द्वारका में 408, जहांगीरपुरी में 450, वजीरपुर में 430, विवेक विहार में 211, सोनिया विहार में 424, रोहिणी में 426 का स्तर मापा गया। वहीं दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 400 के पार ही रहा।