व्रती महिलाओं ने छठ मइया का पूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में भी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ तीन दिनों तक व्रती महिलाओं ने छठ मइया का पूजन किया। चौथे दिन उन्होंने उगते सूर्य को आखिरी अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना की। इसके बाद परंपरागत रीति रिवाज से अनुष्ठान कर प्रसाद ग्रहण करके व्रत परायण किया। रामगंगा घाट, रुहेलखण्ड विवि शिव मंदिर, धोपा मन्दिर, इज्जतनगर मन्दिर, सुभाषनगर, सिद्धार्थनगर अन्य इलाकों में स्थित मंदिर पर सामूहिक आयोजन से पूर्वांचल की छटा दिखाई दी।