सीमापुरी और गाजीपुर में आईईडी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उससे यह बात पूरी तरह साफ होती जा रही है कि देश को दहलाने की साजिश का कनेक्शन सीमा पार में बैठे आतंकी संगठन व पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी से जुड़ा है।
सूत्रों का कहना है कि गाजीपुर, सीमापुरी, हिमाचल के कुल्लू व पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मिले विस्फोटक को किसी एक ही ग्रुप ने प्लान किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पंजाब या राजस्थान और कश्मीर के रास्ते सीमापार से आईईडी बनाने का सामान भारत पहुंचा। इसके बाद यहां मौजूद इन संगठन के स्लीपर सेल की मदद से इन सभी आईईडी को प्लान कर देश को दहलाने की कोशिश की गई। माना जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इन संगठनों के स्लीपर सेल मौजूद हैं। अब सुरक्षा एजेंसियां इनकी पहचान कर इन तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।