आतंकी का मकसद चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश को दहलाने की तो नहीं थी। आतंकियों के तौर तरीकों को जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) की एक टीम सुराग की तलाश में शुक्रवार सुबह सीमापुरी पहुंची। टीम ने मकान का मुआयना किया। उसके बाद टीम मकान मालिक हाशिम के शहीद नगर स्थित घर पर गई। जहां उससे पूछताछ की। माना जा रहा है कि आतंकी चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गाजीपुर में बम प्लांट करने में नाकाम होने और उस घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी बढ़ने से आतंकी अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम ने मकान मालिक से यह जानने की कोशिश की है कि युवकों ने किस तरह से उसके मकान को किराए पर लिया। वह क्या काम करते थे और खुद को किस जगह का रहने वाला बताया था।
विज्ञापन
2 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह एटीएस की टीम गाजियाबाद की सीमा से सौ मीटर दूरी पर स्थित सीमापुरी के उस मकान पर पहुंची। जहां बृहस्पतिवार को पुलिस ने आईईडी बरामद की थी। टीम ने मकान का मुआयना करने के बाद वहां आसपास रहने वालों से इस मकान में रह रहे युवकों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
मकान के सामने रहने वाले संजय ने बताया कि उसने यहां दो युवकों को देखा था। लेकिन वह किसी से मेलजोल नहीं रखते थे और ज्यादातर कमरे में रहते थे। उसके बाद टीम मकान मालिक के घर पहुंचकर उससे किराएदारों के बारे में पूछताछ की।
4 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस टीम के जाने के बाद नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) की टीम भी इस मकान पर पहुंची। पुलिस ने मकान में ताला लगा रखा है। एनआईए की टीम ने मकान खुलवाया और दूसरी मंजिल से लेकर छत तक का मुआयना किया।
विज्ञापन
5 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस कमरे में आरोपी रहते थे, उसे सील किया गया था। जिसकी वजह से एनआईए की टीम मकान में नहीं गई। एनआईए की टीम ने आस पास रहने वाली महिलाओं से पूछताछ की। उनसे यह जानने की कोशिश की है कि आतंकियों के साथ कोई महिला भी रहती थी या नहीं।
विज्ञापन
6 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
मकान में चल रहा था बम बनाने का काम
14 जनवरी को गाजीपुर मंडी में विस्फोटक मिलने के बाद मामले की जांच करते हुए सीमापुरी के इस मकान पर पहुंची। जहां से आईईडी विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
7 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस गाजीपुर से सीमापुरी तक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद इस मकान तक पहुंची। बृहस्पतिवार दोपहर जब स्पेशल सेल की टीम इस मकान पर पहुंची तब तक संदिग्ध गायब हो चुके थे। उसके बाद से सभी सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच में जुट गई है।
8 of 9
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
अब तक स्पेशल सेल की टीम मकान मालिक हाशिम और संदिग्धों को मकान पर किराए पर दिलाने वाले सीमापुरी के प्रॉपर्टी डीलर शमीम से पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
मकान मालिक और प्रॉपर्टी डीलर के घरवालों की दोनों से कोई बात नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर 2021 को युवकों ने इस मकान को किराए पर लिया था और बम बनाने का काम कर रहे थे।