रोहिणी कोर्ट शुक्रवार दोपहर को गोलियां की आवाजों से थर्रा उठा। रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने दो हमलावरों ने पेशी के लिए आए गैंगस्टर अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेन्द्र उफरस्त्र गोगी(30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई। गोगी को पेशी के लिए लाए स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों को कोर्ट रूम में ही मार गिराया। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूप में दोनों तरफ से 30 से 35 गोलियां चलीं थीं। दोनों हमलावर वकील की पोशाक में आए थे और सुबह ही कोर्ट रूम में जाकर बैठ गए थे। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि हो गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र के विरोधी टिल्लू गैंग के बदमाश को भी शुक्रवार को उससे पहले कोर्ट में पेश किया गया था। आशंका है कि अपने गैंग के बदमाश के साथ ही हमलावर वकील के ड्रेस में कोर्ट रूम में पहुंचे और इंतजार के बाद जितेंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
2 of 5
कोर्ट में मृत पड़ा जीतेंद्र गोगी और दोनों बदमाश (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र को कोर्ट रूम में करीब सवा एक बजे पेश किया गया। इससे पहले 12.30 बजे टिल्लू गैंग के एक बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि हमला करने वाले दोनों बदमाश अपने साथी के साथ ही कोर्ट में आए होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
कोर्ट रूम में गोलीबारी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
रोहिणी कोर्ट के वकीलों के मुताबिक इस तरह के गैंगस्टर को जब कोर्ट में पेश किया जाता है उससे पहले छोटे मामलों की सुनवाई की जाती है। उसके बाद गैंगस्टर को पेश किया जाता है।
4 of 5
कोर्ट में शूटआउट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर पहले से ही हमला करने की साजिश रच रहे थे और इसके लिए कोर्ट की रैकी भी की होगी। जांच के दौरान पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में कर लिया है और इस बात की जांच में जुट गई है।
पुलिस करीब एक सप्ताह के फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही इस बात की भी आशंका है कि हमला करने वाले दोनों बदमाशों के अलावे टिल्लू गैंग के अन्य बदमाश भी कोर्ट में पहुंचे होंगे। जिनकी पहचान की जा रही है।