छोटा शिव मंदिर, नवल पार्क गांव अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेन्द्र मान उर्फ गोगी इतना शातिर था कि वह 30 वर्ष की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया था। ताबड़तोड़ गैंगवार को अंजाम देने व दिलवाने वाला जितेंद्र गोगी खुद गैंगवार में मारा गया। उसकी टिल्लू ताजपुरिया से गैंगवार चल रही थी। गोगी और टिल्लू गैंग के बीच अबतक कई बार गैंगवार हो चुका है जिसमें 12 से ज्यादा अपराधी मारे जा चुके हैं। अब इसी गैंगवार की भेंट खुद गोगी भी चढ़ गया। जितेन्द्र गोगी पुलिस की कस्टडी से कई बार फरार हो चुका है। आगे पढ़ें जितेंद्र गोगी कैसे बना दिल्ली का टॉप टेन गैंगस्टर और कैसे जेल में रहकर भी वो बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे पाने में सफल हो रहा था...