कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ते ही जा रहे है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बावजूद दिल्ली में लोग लापरवाह बने हुए हैं। दिल्ली में बाजारों में भीड़ देखकर लगता ही नहीं है कि ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। बीच में कोरोना के मामलों में कुछ दिन बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो लोग बिल्कुल लापरवाह हो गए हैं। लोगों ने डेल्टा वैरिएंट से कोई सबक नहीं लिया है।