मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त हिंद महासागर में विकसित दो मौसमी घटनाएं उत्तर भारत के मानूसन का प्रभावित कर रही हैं। यही वजह है कि सितंबर की बारिश नए रिकॉर्ड बना रही है।
दिल्ली में सितंबर की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। 77 सालों में पहली बार इस महीने में 380.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 1900 से अभी तक दूसरी बार बारिश ने इस आंकड़े का छुआ है। इससे पहले सितंबर में सबसे ज्यादा बारिश 1944 में 417.3 मिमी हुई थी। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटों में 94.7 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में तेज बारिश होगी। दिल्लीवालों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, करीब एक सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान विभाग ने जताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल सितंबर की बारिश सारे रिकार्ड तोड़ सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त हिंद महासागर में विकसित दो मौसमी घटनाएं उत्तर भारत के मानूसन का प्रभावित कर रही हैं। यही वजह है कि सितंबर की बारिश नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले 11 दिनों में ही बारिश ने 77 सालों के रिकॉर्ड का ध्वस्त किया है। जबकि 121 सालों में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली में 380.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
हवाई अड्डे में भरा पानी
- फोटो : ANI
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट की संभावना जताई थी। इस कड़ी में तड़के तीन बजे दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम तक भी नहीं थमा। सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक 39.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 26.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 11 सालों में सबसे कम है।
विज्ञापन
3 of 6
rainfall in delhi
- फोटो : ANI
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह भर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और दिल्ली यूंही भीगती रहेगी।
4 of 6
rainfall in delhi
- फोटो : ANI
इस मानसून में पांच बार सबसे अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणी के मुताबिक, इस मानसून में ऐसा पांच बार हुआ है जब बारिश अधिक स्तर पर दर्ज की गई है। आमतौर पर इस सीजन में केवल एक या दो बार ही अधिक बारिश रिकॉर्ड की जाती है। जेनामणि के मुताबिक, 19 जुलाई को 69.6 मिमी, 27 जुलाई को 100 मिमी, 30 जुलाई को 72 मिमी, 21 अगस्त को 138.8 मिमी, वहीं, एक सितंबर को 112.1 मिमी, दो सितंबर को 117.7 मिमी और अब 11 सितंबर को 94.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार तक इस सीजन का 64 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में 653.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है, जबकि मानसून की शुरुआत यानि एक जून से लेकर 11 सितंबर तक कुल 590.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
rainfall in delhi
- फोटो : ANI
सितंबर में पांच बार सबसे अधिक हुई बारिश
2021-380.2 मिमी
1914-360.9 मिमी
1933-341.9 मिमी
1944-417.3 मिमी
1945-359.2 मिमी
सफदरजंग मानक केंद्र का कुल बारिश का रिकॉर्ड
1933- 1420.3 मिमी
1964- 1190.9 मिमी
1975- 1155.6 मिमी
2003- 1051.7 मिमी
2021- 1136.8 मिमी
इस बार कितने महीने कितनी हुई बारिश
जून-34.8 मिमी- सामान्य से 47 फीसदी कम
जुलाई-507.3 मिमी -सामान्य से 140 फीसदी अधिक
अगस्त-214.5 मिमी -सामान्य से 13 फीसदी कम
सितंबर-380.2 मिमी -सामान्य से 193 फीसदी अधिक
एक जून से लेकर अभी तक कुल 74 फीसदी अधिक हुई बारिश