फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के नोएडा पहुंचते ही हो गया पंगा, भाजपा समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन के विरोध में इसलिए लगाए नारे

Thu, 28 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। आलम यह था कि डीएम-एसएसपी तक की नेताओं से नोकझोंक हुई और विरोध में नेताओं ने पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाए।
विज्ञापन

2 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
शनिवार शाम करीब 4 बजे जब मुख्यमंत्री बॉटेनिकल गार्डन पर पहुंचे तो नोएडा विधायक पंकज सिंह और उनके समर्थक बॉटेनिकल गार्डन जमा हो गए, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने विधायक के सहयोगियों की कारों को सड़क से हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
जब समर्थकों ने कहा कि  उन्होंने सड़क पर ही पार्किंग करने के लिए व्यवस्था बनाई थी तो अब क्या हुआ। इस पर कई पुलिस अधिकारी और समर्थक आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने समर्थकों की कारों को भी क्रेन से उठवाना शुरू कर दिया था। हालांकि, मुख्यमंत्री के निकलने के बाद मामला शांत हो गया।

4 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
इसके बाद मुख्यमंत्री एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। स्थल का निरीक्षण करने के बाद उनको गेट नंबर-3 से जाना था और वहीं पर सुरक्षा व स्वागत का भी इंतजाम था, लेकिन अव्यवस्था के कारण योगी को दूसरे ही गेट से प्रवेश करा दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
इसके बाद योगी सीधे मीटिंग हॉल में गए और वहां पर मंत्री, विधायक समेत कुछ ही नेता अंदर जा सके। जबकि कुछ अधिकारी पहले ही मौजूद थे। जब जिले के दिग्गज नेता भी हॉल में प्रवेश नहीं कर पाए तो जमकर जद्दोजहद हुई और नोएडा की पूर्व विधायक को मीटिंग हॉल में जाने के लिए खूब परिश्रम करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
जबकि डीएम और एसएसपी समेत कई आला अधिकारियों ने नेताओं को रोकने के लिए भरपूर मेहनत की। मीटिंग हॉल में प्रवेश करने के लिए करीब 10 मिनट तक पदाधिकारी और कार्यकर्ता जद्दोजहद करते रहे और कई नेताओं के अंदर न जाने देने पर उनके समर्थक बिगड़ गए।
विज्ञापन

7 of 9
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह
उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जबकि अंदर सीएम अधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होते देख अधिकारी दंग रह गए और अन्य नेताओं को बुलाकर उनको शांत किया गया।

8 of 9
yogi - फोटो : लाल सिंह
मीटिंग हॉल में प्रवेश न मिलने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने सूचना पहुंचाई कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज न हंो। मुख्यमंत्री उनके साथ भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
योगी - फोटो : SELF
अधिकारियों, बिल्डर, निवेशकों और पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद सीएम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दूसरे हॉल में जाकर संबोधित किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए 25 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर भीड़ जुटाने अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें