फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के कारण पारा 32-39 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं, बादलों व सूरज की लुकाछिपी जारी थी। लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। जाफरपुर इलाके में पारा 42.2, पीतमपुरा में 41.6, रिज में 41.5, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 41.3 और डीयू और पालम में पारा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया।