भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार शाम वे गुपचुप तरीके फरीदाबाद पहुंचे। (फोटोः गौरव चौधरी/अमर उजाला) वरुण गांधी के आने की खबर किसी पार्टी नेता को भी नहीं थी। दरअसल, वरुण गांधी ने फरीदाबाद में एक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई है। रजिस्ट्रेशन क्लर्क के मुताबिक, उन्होंने यहां पर सूरजकुंड रोड पर एक कमर्शियल कांप्लेक्स में शॉप की कन्वेंस डीड कराई। इसका नाम गोदावरी कमर्शियल कांप्लेक्स बताया गया है। कई बार ऐसी ही यात्राएं राहुल गांधी भी कर चुके हैं।