युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेल किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला फूंका। (फोटोः कुमार संजय/अमर उजाला व पीटीआई) लेकिन तभी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वाटर कैनन शुरू कर दिया। हालांकि इससे कांग्रेसियों का विरोध और बढ़ा गया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें प्रर्दशन स्थल से हटाया। मोदी सरकार ने शुक्रवार को रेल किराये में 14 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी को हरी झंडी दी थी।