फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के एक छात्र का प्रेम प्रसंग हो रहा वायरल, लिखा- सर इस लव स्टोरी ने पढ़ाई से दूर किया

Sat, 07 Apr 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
up board copy
कॉपी में बना दिल उस पर चला तीर और दिल के अंदर लिखा महबूबा का नाम। ये काम अकसर ही किशोरावस्था में ज्यादातर लोग अपनी कॉपी के सबसे पीछे वाले पेज पर करते हैं लेकिन अगर ये सब कुछ आपको बोर्ड की कॉपी में देखने को मिल जाए तो...?
विज्ञापन

2 of 8
up board copy - फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा में देखने को मिल रहा है। एक कॉपी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोई कॉपी पर मोहब्बत के पैगाम लिखकर कॉपी चेकरों को ये बताने में लगा है कि प्यार ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। तो कोई शायरी कर सर पर छोड़ रहा है कि वो पास करें या फेल।
विज्ञापन

3 of 8
up board copy
इन दिनों उत्तर प्रदेश के उन स्कूलों से ऐसी ही अजीबो गरीब खबरें सामने आ रही हैं जहां यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं। जो कॉपी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है उसमें बताया गया है कि किस तरह प्यार ने पढ़ाई भी छुड़वा दी। इस कॉपी में बड़ा-बड़ा लिखा है, "आई लव माई पूजा"। पेज के सबसे ऊपर शायरी लिखी है जो कुछ इस प्रकार है- 'ये मोहब्बत भी क्या चीज है, न जीने देती है न मरने देती है। मेरे यारों ये दुआ करो कि वो न मिले तो मैं मर ही जाऊं।' इसके साथ ही उसमें ये भी लिखा है- 'सर, इस लव स्टोरी ने पढ़ाई से दूर कर दिया। नहीं तो मैंने हाईस्कूल तक खूब पढ़ाई की। इसको लिखने के लिए सर वेरी-वेरी सॉरी।'

4 of 8
up board copy - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ यही नहीं, तरह-तरह  के बहाने भी लोग बना रहे हैं। कहीं जीजा की मौत, कहीं मां के न होने को पढ़ाई न कर पाने की वजह बताकर यह अनुरोध किया है कि मुझे पास कर दीजिए।
विज्ञापन

5 of 8
up board copy
वहीं कई लोगों ने तो सौ-सौ के नोट भी कॉपी में पास करने के लिए फंसा के रखे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
up board copy
एक बच्चे ने कविता के अंदाज में सर पर सारी पास फेल करने की जिम्मेदारी डाल दी है। उसने लिखा है- 'चिट्ठी-चिट्ठी जा सर के पास, सर की मर्जी फेल करें या पास।' इसके साथ ही उसने लिखा है 'गुरुजी जी को कापी खोलने से पहले नमस्कार, गुरुजी पास कर दो।'
विज्ञापन

7 of 8
up board copy
एक छात्र ने लिखा है, सर पास कर दो मेरी मां नहीं है पापा मार डालेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
up board copy - फोटो : अमर उजाला
छात्र की क्रिएटिविटी तो देखिए विज्ञान चालीसा लिख डाली पर प्रश्नों के उत्तर न लिख पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें