फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ओर थी महिलाओं-बच्चों के चीखने की आवाज, नशे में धुत ड्राइवर ने जिंदा लोगों पर चढ़ाई कार

Sun, 19 Mar 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
खोड़ा के जिस बाजार में सैकड़ों लोग खरीदारी में जुटे थे, चंद पलों बाद ही वहां का नजारा ही बदल गया। देखते ही देखते चारों ओर महिलाओं और बच्चों के चीखने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। यदि कार पलटती नहीं तो कई और लोग हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन

2 of 11
हालांकि आसपास रहने वालों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत लोगों को ऑटो और गाड़ियों के जरिए पुलिस के साथ मिलकर अस्पताल तक पहुंचाया। इसके चलते ज्यादातर लोगों की जान बच सकी।
विज्ञापन

3 of 11
car accident - फोटो : अमर उजाला
​दरअसल, खोड़ा में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रहते हैं। रविवार की छुट्टी के चलते यहां के लोग शनिवार बाजार में देर रात तक खरीदारी करते हैं। ऐसे में रात 10:30 बजे बाजार में सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए बाजार में घुस गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। घायलों की पहचान अंजू देवी, नीलू, पूनम, अतुल, ज्योति, नीरज, राहुल, गोलू, विनय कुमार, विश्वजीत, सुरेंद्र सिंह, मीरा, शगुन, संतोष, वीरवती आदि के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 of 11
car accident
कई लोगों के बेहोश होने के चलते उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 11
car accident
ट्रांस हिंडन में लगातार हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं मगर पुलिस इन्हें रोकने के लिए बेपरवाह दिखती है। मुख्य मार्ग पर शनि बाजार होने के बावजूद यहां किसी प्रकार की बेरिकेडिंग नहीं की गई थी। 
विज्ञापन

7 of 11
car accident
इतना ही नहीं शनि बाजार रोड पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं, जिससे कार की स्पीड कुछ कम होती। सभी मुख्य मार्गों का यही हाल है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालांकि एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।

8 of 11
car accident
पहले भी हो चुके हैं हादसे: 28 जनवरी 2017: इंदिरापुरम के गौड़ बिजनेस पार्क तिराहे पर ऑडी की टक्कर में ऑटो सवार 4 की मौत
16 मार्च 2017:  हिंडन एयरफोर्स चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

9 of 11
car accident
क्या है पूरा मामला: खोड़ा के शनि बाजार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ओला कार ने करीब दो दर्जन लोगों को रौंद दिया। घटना में करीब 10 महिलाएं और चार बच्चे भी घायल हुए हैं। लोगों को रौंदने के बाद एसयूवी कार पलट गई। नशे में धुत चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

10 of 11
car accident
खोड़ा में शनिवार को बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे साप्ताहिक बाजार में सैकड़ों लोग खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद दिया। लोगों को टक्कर मारने के बाद भी कार रुकी नहीं और एक दुकान की सीढ़ियों से टकराकर पलट गई। इतनी बड़ी संख्या में घायलों को देखकर बाजार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

11 of 11
car accident
लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उठाकर ऑटो और गाड़ियों में डालकर दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में एक महिला को वैशाली के मैक्स अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने धर दबोचा। एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी चालक नशे में है और अपना नाम राकेश बता रहा है। वह मूलरूप से एटा का रहने वाला है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें