कई मार्गों पर लगा भारी जाम
- फोटो : अमर उजाला
इन मार्गों पर प्रभावित रहा यातायात
कार्यक्रम के दौरान मध्य दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर लोग यातायात की समस्या से जूझते रहे। इस दौरान डब्ल्यू प्वाइंट, मथुरा रोड, अशोका रोड, क्यू प्वाइंट, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, विंडस प्लेस गोलचक्कर, क्लेरिज होटल, मानसिंह रोड, एमएलएनपी, जनपथ, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस व सिकंडरा रोड पर वाहन रेंगते रहे। अशोका रोड पर एक तरफ की लेन में वाहनों की कम आवाजाही रही, जबकि बंगला साहिब से इंडिया गेट की ओर जाने वाली लेन में वाहन रेंगते रहे।