कर्तव्य पथ
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिले के डीसीपी आलाप पटेल की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि इंडिया गेट के सभी 10 मार्ग बंद होने से डब्ल्यू पाइंट, मथुरा रोड, अशोक रोड, क्यू प्वाइंट, पृथ्वीराज रोड, अकबर, एसबी मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, राजेश पायलट मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, क्लेरिज होटल गोलचक्कर, मान सिंह रोड, एमएलएनपी गोल चक्कर, जनपथ, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर और सिकंदरा रोड पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वह अपनी यात्रा पहले से ही सुनिश्चित कर लें।