केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को मोदी सरकार का पहला आम बजट पेश किया। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला) मोदी सरकार के इस बजट में लगभग हर तबके का ध्यान रखा गया है। हालांकि विपक्ष अभी भी सरकार को घेरने पर तुला है। बजट पेश होने से पहले संसद भवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बोरियों में भरे बजट की सुरक्षा में जवान तैनात रहे। खोजी कुत्तों के जरिए भी बजट के आस पास छानबीन की गई। वित्त मंत्री ने गरीब तबके के लिए पुरानी सभी योजनाओं को जारी रखने की घोषणा की है।