रमजान के मुकद्दस महीने के पहले जुमे पर मस्जिदों में खूब भीड़ रही। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला) जुमे की नमाज के पहले ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों को मस्जिद के अलावा पार्क और मस्जिद से सटी दुकानों की छतों पर नमाज अदा करनी पड़ी। विभिन्न मस्जिदों में इमामों ने अपनी तकरीर में रमजान की अहमियत और तीस दिन की फजीलत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोजा एक ऐसी छुपी हुई इबादत है जिसमें हम भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। अल्लाह को ये रोजा रखना बहुत पसंद है।