दिल्ली में आप सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम हीं नही ले रही। एक-एक कर सारे विधायकों के खिलाफ लग रहे आरोपों ने पार्टी की साख को हिला कर रख दिया है। अब तक पार्टी के 12 विधायकों के कानूनी दावपेंच में फंसने से आप की सारी सेना में अफरा-तफरी का सा माहौल है। यही कारण है कि पार्टी अब अपना हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। अभी तक पुलिस के चंगुल में फंस चुके विधायकों के खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी, धोखाधड़ी, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
अरविंद केजरीवाल
हाल ही में गिरफ्तार हुए तीन विधायकों पर दर्ज हुए मामले करीब एक जैसे ही हैं। इन तीन मामलों में महिलाओं (मुख्यतः समाज सेविकाओं) ने विधायकों के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी वो अपनी शिकायत लेकर इन विधायकों के पास गईं उनके लोगों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने इन विधायकों को हिरासत में ले लिया। आईए जानते हैं अब तक दागी हो चुके इन आप विधायकों की पूरी कुंडली...
विज्ञापन
3 of 9
दिनेश मोहनिया
25 जून को संगम विहार से आप विधायक दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार किया गया। उन पर पानी की समस्या का विरोध कर रही दो महिलाओं से बदसलूकी का आरोप है। देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ 8 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही केस दर्ज हुआ है। इस सूची में आप विधायक अमनतुल्लाह का भी नाम शामिल है जिन पर भी एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है।
4 of 9
अखिलेश त्रिपाठी
पार्टी के अन्य आठ विधायकों की गिरफ्तारी मारपीट से लेकर दंगे जैसे आरोपों में हुई है। मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ दंगे का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें पिछले साल दिसंबर में बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
करतार सिंह तंवर
अब मुसीबतों के पहाड़ आप विधायक राजेश ऋषि (जनकपुरी) और करतार सिंह तंवर (छत्तरपुर) पर मंडरा रहे हैं। ऋषि पर एक महिला से जबरन वसूली का आरोप लगा है जिससे परेशान महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वहीं, आयकर विभाग ने अवैध धन को सिलसिले में बीते दिनों तंवर के घर पर छापेमारी की थी। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विधायकों पर भी पुलिस में मामले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें गिरफ्तारी नहीं हुई है। त्रिपाठी व संजय झा (बुराड़ी) के खिलाफ दंगे फैलाने आरोप दर्ज हैं।
विज्ञापन
6 of 9
सोमनाथ भारती
इससे पहले आप के दो पूर्व कानूनी मंत्रियों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं जिनमें मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती और त्रिनगर विधायक जितेंद्र सिंह तोमार शामिल हैं। भारती के खिलाफ महिला से बदसलूकी के साथ-साथ घरेलू हिंसा का भी आरोप लगा था। वहीं, तोमार को उनके लॉ की फर्जी डिग्री के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
7 of 9
सुरेन्द्र सिंह
दिल्ली छावनी से विधायक सुरेन्द्र सिंह पर नई दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी को पीटने और गाली देने का आरोप है। वहीं, कोंडली विधायक मनोज कुमार पर धोखाधड़ी और जमीन हथियाने का आरोप है।
8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हाल में हीं आप पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर अपने ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी का आरोप है जिसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली।
मामला केवल पुरुष विधायकों तक ही सीमित नहीं है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल के खिलाफ रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने और उसकी छवि को धूमिल करने का मामला दर्ज हुआ है।