लश्कर आतंकी नावेद याकूब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज लोधी रोड स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) में शुरु हो गया। विशेष एनआईए कोर्ट ने सोमवार को इसकी मंजूरी दी थी। फिलहाल वह 25 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में है।
Trending Videos
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए लाया गया आतंकी नावेद
2 of 6
पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश अमरनाथ ने अनुमति प्रदान करते हुए कहा था कि केस के हालात व तथ्यों के मद्देनजर आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है। आज सुबह 11 बजे के करीब नावेद का टेस्ट शुरु हुआ।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए लाया गया आतंकी नावेद
3 of 6
ऊधमपुर से गिरफ्तार आतंकी को सोमवार को विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। उसे सरकार की ओर से मुहैया करवाया गया वकील भी मौजूद था।
कड़ी सुरक्षा में लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए लाया गया आतंकी नावेद
4 of 6
आवेदन पर बहस करते हुए एजेंसी के वकील ने कहा कि वह कई अहम सवालों के जवाब नहीं दे रहा ताकि जांच की दिशा भटक जाए। उसकी पूरी साजिश और कश्मीर में उसके साथियों का पता लगाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए लाया गया आतंकी नावेद
5 of 6
एजेंसी ने यह भी कहा कि खुद नावेद ने उर्दू में लिखित तौर पर टेस्ट की सहमति दी है। बता दें कि ऊधमपुर हाईवे पर बीएसएफ की बस पर 5 अगस्त 2015 को हमला करने के बाद नावेद व उसके साथी नोमान ने दो जवानों को मार दिया था।