फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF अकाउंट के ये 6 बड़े फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप, हर नौकरीपेशा के लिए हैं जरूरी

Thu, 19 Apr 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
epfo
ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि खाता किसी भी सैलरी पाने वाले शख्स का वो खाता है जो उसके लिए काफी अहम होता है। इस खाते में नौकरीपेशा खुद और उसका नियोक्ता एक निर्धारित राशि जमा करता है। इस खाते के कई फायदे भी होते हैं जो आप निश्चित ही नहीं जानते होंगे। अगर अाप ईपीएफ अकाउंट से मिलने वाले 6 बड़े फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो ये खबर आप के लिए ही है...
विज्ञापन

2 of 7
epfo
1) पिछले साल ही ईपीएफओ ने बड़ा ऐलान करते हुए अपने उस फैसले को वापस ले लिया था जिसमें निष्क्रिय पड़े खातों पर ब्याज नहीं मिलने की बात थी। इसका मतलब है कि अब आपको अपने पीएफ खातों पर तब भी ब्याज मिलेगा जब वो 3 साल से अधिक समय तक निष्क्रिय रहे हों। अगर आपके पीएफ खाते में 36 महीने तक भी न पैसा डाला जाए और न निकाला जाए तब भी उस पर ब्याज मिलता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
income tax
2) हालांकि वित्तीय मामलों के जानकार कहते हैं कि भले ही ब्याज मिलता रहे मगर आपको अपना निष्क्रिय खाता सक्रिय खाते में ट्रांसफर करा लेना चाहिए। इसकी वजह ये है कि पांच साल से अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले खातों से जब पैसे निकाले जाते हैं तो इस पर टैक्स देना पड़ता है।

4 of 7
लाइफ इंश्योरेंस
3) क्या आपको पता है कि हर पीएफ खाताधारक को बीमा भी मिलता है। शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे, लेकिन ये बात सच है कि पीएफ खाते से आपको बाई डिफॉल्ट बीमा मिलता है। सभी पीएफ खाताधारकों को EDLI यानी Employees Deposit Linked Insurance योजना के तहत 6 लाख रुपए तक इंश्योरेंस मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
EPFO
4) अगर कोई शख्स 10 साल तक लगातार अपना पीएफ खाता मेंटेन करता है तो उसे जीवन भर की एंप्लॉयी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। यानी अगर आप ऐसी नौकरियों में 10 साल तक लगातार हैं जहां आपके पीएफ अकाउंट में पैसे जाते रहें तो एंप्लॉयी पेंशन स्कीम 1995 के अधीन आपको रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपए तक की पेंशन मिलती रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
epfo
5) अगर आपके एक से अधिक पीएफ खाते हैं और उनमें से कोई एक आधार से लिंक है तो आप उस अकाउंट से अपने अन्य पीएफ खातों को भी लिंक कर सकते हैं। अब अगर कोई नौकरी बदलता है तो उसके लिए पीएफ का पैसा ट्रांसफर करना आसान हो गया है। अब पहले के जैसे अगल से पीएफ का पैसा क्लेम करने के लिए फॉर्म-13 नहीं भरना होगा। फॉर्म-13 की जगह अब फॉर्म 11 इस्तेमाल में लाया जाएगा। यह ऑटो ट्रांसफर के सभी मामलों में यूज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money
6) अगर आपको पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने हैं तो आप कुछ निश्चित परिस्थितियों में ही पैसे निकाल सकते हैं। वो परिस्थितियां है-
-मकान खरीदने या बनाने के लिए
-मकान की रीपेमेंट के लिए
-बीमारी में
-उच्च शिक्षा के लिए
-शादी आदि के लिए

अगर आप बताए गए 6 फायदों को उठाना चाहते हैं तो आपको ईपीएफओ का एक खास समय तक सदस्य जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें