नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पति और पत्नी के झगड़े में एक पुलिसकर्मी का इतना बुरा हाल हुआ जो उसने खुद भी कभी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन
2 of 5
police beaten
नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पति और पत्नी के झगड़े में पुलिसकर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है। झगड़े की कॉल पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी की आरोपी ने वर्दी तक फाड़ दी।
विज्ञापन
3 of 5
police beaten
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। उसकी पहचान आर के सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 5
clash
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मयूर विहार में एक शख्स शराब पीकर कमरा बंद कर अपनी पत्नी को पीट रहा है। साथ ही आरोपी आसपास के लोगों से भी गाली गलौच कर रहा है।
सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज एएसआई ओम सिंह आरोपी के घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने डोर बजाया आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे काबू किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।