श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आफताब रोजाना शव के टुकड़ों को महरौली और छतरपुर के जंगलों में ठिकाने लगाने से पहले आरोपी एक दिन पहले फेंके गए टुकड़ों को जरूर देखकर आता था। आरोपी यह तसल्ली करता था कि फेंके गए टुकड़े नष्ट हुए या नहीं। उन्हें नष्ट होने पर वह सुकून महसूस करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्लैट बदल दिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के खून को टॉयलेट में बहाया था। आरोपी ने पहले श्रद्धा के हाथों की कलाई काटी थीं। उसने दोनों हाथ और दोनों पैरों के तीन-तीन टुकड़े किए थे।
विज्ञापन
2 of 10
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
उससे पूछताछ का दौर निरंतर जारी है। इस बीच पुलिस मंगलवार को भी उसे जंगल लेकर गई तथा कुछ और टुकड़े बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
3 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी की दिल्ली में ही एक और महिला दोस्त रहती है। इस महिला दोस्त के वह लगातार संपर्क में था।
4 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ये महिला दोस्त आफताब से उस समय मिलने गई थी, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। आरोपी ने 25300 रुपये में फ्रिज खरीदा था। फ्रिज की डिलीवरी रात के समय हुई थी। आरोपी ने जानबूझकर डिलीवरी के लिए रात का समय चुना था।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
औजार लाने के दौरान हो गया था घायल
आरोपी शव के टुकड़े करने के लिए औजार लेने के लिए महरौली मार्केट गया था। उसने मार्केट से आरी, चॉपर, तीन ब्लेड, बैग व अन्य सामान खरीदा था। औजार लाते हुए वह घायल हो गया था। चॉपर से उसके हाथ में काफी बड़ा कट लग गया था। आरोपी इसका इलाज कराने महरौली के एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के हाथ में चोट का निशान है। डाक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
6 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
सामान मंगाता था ऑनलाइन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने काफी सामान ऑनलाइन मंगाया था। उसने 19 मई को ब्लिंकिट एप से फिनाइल, साइनेक्स व हाथ धोने वाला विशेष तरह का डिटॉल मंगाया था। आरोपी ने 500-500 एमएल की चार बोतल मंगाई थीं। पुलिस ने एप से इस बात के सबूत ले लिए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
परिवारों से कटे हुए थे दोनों
आफताब व श्रद्धा अपने परिवारों से कटे हुए थे। हालांकि श्रद्धा के पिता उसे मिलने आए थे। आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। मगर श्रद्धा उनके साथ नहीं गई थी। पुलिस का मानना है कि परिवारों से कटने के बाद ये चिड़चिड़े व झगड़ालू होते चले गए।
8 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों शादी नहीं करना चहाते थे। दोनों जिंदगी को अपने तरीके से जी रहे थे। शराब, गांजा व बीड़ के नशे में दोनों में झगड़ा होता था।
9 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
वारदात वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े में श्रद्धा उसे बर्तन फेंक कर मार रही थी। इस तरह का इनमें रोज झगड़ा होता था। आरोपी ने 18 मई को हुई झगड़े में श्रद्धा का गला दबा कर हत्या कर दी थी।
आरोपी डेटिंग एप के जरिए अन्य युवतियों के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस ने डीएनए जांच के लिए श्रद्धा के भाई श्रीजय विकास वालकर व पिता विकास वालकर के खून के सैंपल ले लिए हैं।