फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या डर गया आफताब?: आरोपी ने जहां श्रद्धा के टुकड़े फेंके, उस तालाब का दिया स्केच, पानी में दफन हो सकते हैं राज

Tue, 22 Nov 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस से जुड़ा हर पहलू उजागर करने के लिए पुलिस तह तक जाकर जांच-पड़ताल कर रही है। इस बीच मंगलवार को साकेत अदालत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला के समक्ष आरोपी आफताब को सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जानी है और अभी मृतका के शव के पूरे हिस्से बरामद नहीं हुए है और उन्हें बरामद करने की प्रक्रिया जारी है। अदालत ने आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, आफताब के वकील अविनाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां श्रद्धा के टुकड़े फेंके आफताब ने पुलिस को उस तालाब का स्केच बनाकर दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo
आरोपी के वकील ने कोर्ट में आफताब से मिलने की लगाई अर्जी
वहीं आरोपी के वकील अविनाश ने कोर्ट में आफताब से मिलने की अर्जी लगाई है। उन्होंने कहा कि जब से आफताब की गिरफ्तारी हुई है उससे किसी को मिले नहीं दिया गया। अदालत ने उनके आवेदन को स्वीकार कर आफताब से पुलिस हिरासत में मिलने की मंजूरी उन्हें प्रदान कर दी।
विज्ञापन

3 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी आफताब बोला- घटना को याद करने में हो रही मुश्किल
सुनवाई के दौरान पूनावाला ने कोर्ट को बताया कि अचानक उकसाने और गुस्से में आकर उसने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने कहा कि घटना को हुए कई महीने हो चुके हैं वह घटनाओं की एक स्पष्ट श्रृंखला प्रदान करने में असमर्थ है और इसलिए उसके बयानों में एकरूपता नहीं है। आरोपी ने कहा कि मैं पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। अब घटना को याद करने में मुश्किल हो रही है।

4 of 11
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो
अविनाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां श्रद्धा के टुकड़े फेंके आफताब ने पुलिस को उस तालाब का स्केच बनाकर दिया है। आफताब का नार्को टेस्ट रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन

5 of 11
आफताब के फ्लैट के नीचे मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा के शव के टुकड़ों का हिसाब रखता था आरोपी आफताब
श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने अब खुलासा किया है कि आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़ों व औजारों को फेंकने का भी हिसाब रखता था। यह खुलासा उसके फ्लैट से मिले एक रफ नोट से हुआ है। ये नोट आरोपी आफताब के छतरपुर स्थित फ्लैट से मिला है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के सिर व धड़ के टुकड़े तलाश करने के लिए मंगलवार को भी तलाशी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

6 of 11
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हत्या की साजिश का भी तैयार किया पूरा रफ नोट
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब पूनावाला श्रद्धा के शव के टुकड़ों को हिसाब-किताब रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या की साजिश का पूरा रफ नोट तैयार किया है। इसमें उसने हर छोटी बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन

7 of 11
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आफताब से बरामद रफ नोट के आधार पर पुलिस ने तलाशे शव के टुकड़े
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने शव के कितने टुकड़े किए और इन्हें कहां फेंका, उसका भी रफ नोट तैयार किया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल रिमांड एप्लीकेशन में भी इस रफ नोट की बात लिखी है। इस नोट के आधार पर पुलिस जंगल में शव के टुकड़ों को जंगल में तलाश कर रही है।

8 of 11
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने सोची-समझी साजिश के तहत सबूतों को किया खत्म
जांच में सामने आया है आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में उन्हें ढूंढ न सके। आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेंका था। इसके अलावा चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

9 of 11
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरी व ब्लेड गुरुग्राम तो चापड़ छतरपुर में लगाया था ठिकाने
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब ने बताया कि उसने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में फेंका था। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर दो दिन गुरुग्राम के जंगल में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए महरौली बाजार से धारदार वाले तीन ब्लेड खरीदकर आया था। गुरुग्राम में एक-दो दिन बाद फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

10 of 11
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि वह कॉल सेंटर में नौकरी के लिए मेट्रो से जाता था। जिस दिन वह ऑरी व ब्लेड को ले गया था, उस दिन वह प्राइवेट कार से लिफ्ट लेकर गुरुग्राम गया था। महरौली-गुरुग्राम रोड पर पैसे लेकर लिफ्ट देने वाली गाड़ियां चलती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के बड़े-बड़े ड्रम रखे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
उसने चापड़ को इन ड्रमों में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था वहां वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। कॉल सेंटर में पुलिस कई बार जा चुकी है और उसके सहकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। कॉल सेंटर प्रशासन का कहना है कि पुलिस रोज-रोज आ रही है। इस कारण सेंटर में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें