फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड: एक और बड़ा खुलासा,‘कुछ फोटो’ सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था हांडा

Wed, 27 Jun 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
शैलजा हत्याकांड में जांच आगे बढ़ने के साथ ही नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेजर निखिल के पास शैलजा के कुछ फोटो थे, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। निखिल का कहना था कि उसने पति को छोड़कर उससे शादी नहीं की तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन

2 of 5
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, शैलजा निखिल से दूरी बनाना चाहती थी। निखिल की तमाम धमकियों को नजरअंदाज करते हुए वह सेना के उच्च अधिकारियों से उसकी शिकायत करने और पुलिस में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी देती थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के बाद निखिल ने सभी फोटो को अपने फोन व गूगल से डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम उन फोटो को उसके मोबाइल से बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

4 of 5
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेजर द्विवेदी से निखिल की दोस्ती एक जगह पोस्टिंग होने के चलते हुई। शैलजा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती परवान चढ़ी। दोनों ने नगालैंड के दीमापुर में मिलना-जुलना शुरू कर दिया। सेना के कार्यक्रमों के अलावा वे अन्य जगह भी मिलने लगे थे। इसी दौरान निखिल ने शैलजा के कुछ फोटो कैमरे में कैद कर लिये। निखिल शैलजा पर पूरी तरह लट्टू था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shailza murder
वह चाहता था कि शैलजा अपने पति को छोड़कर उसके पास आ जाए। अपने परिवार को देखते हुए शैलजा इसके लिए तैयार नहीं हुई और निखिल से दूरी बनानी शुरू कर दी। यहां तक कि दोनों एक दूसरे को ब्लैकमेल करने लगे। बात हद से ज्यादा बढ़ी तो निखिल ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें