फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से ज्यादा मासूमों का 'सीरियल रेपिस्ट' अपने सामने ही बदलवाता था बच्चियों के कपड़े

Tue, 24 Jan 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी से हो रही पुलिस जांच में हर बार कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। आरोपी सुनील का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि सुनील पिछले 12 सालों से इस तरह के अपराधों को अंजाम दे रहा था। उप पर इस तरह के 500 से अधिक मामलों का आरोप है। ये उसकी घृणित मानसिकता के बारे में बताते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : सोशल मीड‌िया
इन सभी मामलों में पूलिस ने कुछ समानताएं पाई हैं। रस्तोगी पीड़ित नाबालिग बच्चियों को जबरन लाने के बाद और रेप करने से पहले नए कपड़े पहने को मजबूर करता था। ऐसा न करने पर बच्चों को छत से फेंक देने की धमकी दिया करता था।

4 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
छानबीन में पीड़ित महिलाओं ने बयान दिए हैं कि सुनील ने ऐसी ही बात उनसे भी कही थी। उन्होंने बताया कि 2006 में जब वे नाबालिग थीं तब उनके साथ हुई वारदात के बाद उन्होंने बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं कहा था।

 
विज्ञापन

5 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
कैसे बच निकलता था रेपिस्ट?
सुनील सोची समझी साजिश के तहत अपराध करता था। अक्सर वह ऐसी जगह चुनता था जहां शायद ही किसी के आने की गुंजाइश रहती थी।
 
 
विज्ञापन

6 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
मामले की खोजबीन में जुटे एक पुलिस अफसर ने बताया कि रेपिस्ट उन बिल्डिंगों को चुनता जो या तो अंडरकंस्ट्रक्शन होती या उन मकानों को जहां कोई रह नहीं रहा होता था। 

 
विज्ञापन

7 of 10
serial rapist - फोटो : अमर उजाला
अपनी पढ़ाई पर जा चुके छात्रों के रहने की जगह पर भी वह नाबालिगों को ले जाता था। दोपहर के वक्त सभी की गैरमौजूदगी में वह अपराध को अंजाम देता था। यही वजह थी जिससे् वह लंबे समय तक पुलिस के हाथ से बचता रहा।
12 जनवरी को अगवा लड़कियों ने पुलिस को बताया कि रस्तोगी उन्हें गलत तरी्के से छूता था। यहां तक कि सुनील द्वारा गला घोटने की भी कोशिश की गई।

 

8 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पॉक्सो कानून के तहत पहले भी धरा गया था
2006 में रुद्रपुर में शिकायत के बाद पहली बार रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह ज़मानत पर रिहा हुआ था। पिछले् साल भी उसके खिलाफ रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
 

9 of 10
serial rapist - फोटो : अमर उजाला
अपने बयान में उसने कहा है कि वह 2004 से इस तरह के अपराध कर रहा है। 2016 में पॉक्सो एक्ट के तहत उस पर मामला दर्ज था। हांलाकि सुनवाई के वाद वह गायब हो गया था। 
विज्ञापन

10 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने भी उसने नयू अशोक नगर क्षेत्र में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस माह 12 जनवरी को दो लड़कियों का अपहरण कर उसने फिर अपराध करने की सोची लेकिन, इस बार पुलिस ने उसके मंसूबे को नाकाम करते हुए उसको धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें