लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई को बड़ी ही धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई। दिल्ली के डीयू के मिरांडा हाउस से इतिहास में स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली ऐश्वर्या की शादी की जितनी चर्चा बिहार में थी उससे कहीं ज्यादा उसका इंतजार उनकी दिल्ली वाली सहेलियों को था। लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की इस शादी में कुछ ऐसी चाही और अनचाही चीजें हुईं जो सुर्खियां बन गईं। चाहे बात हो खाना लूटने की या नीतीश कुमार और लालू यादव के महीनों बाद गर्मजोशी से मिलन की, देखिए सभी तस्वीरें यहां।
विज्ञापन
2 of 20
tej pratap wedding
- फोटो : pti
तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में सबसे खास रही ये तस्वीर जिसमें राबड़ी देवी पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि लालू इन दिनों चारा घोटाला वाले मामले में जेल की सजा काट रहे हैं और वह तेज प्रताप की शादी में पैरोल पर छूटकर आए हैं। सगाई समेत मेहंदी व कई अन्य कार्यक्रमों में लालू नहीं थे। उन कार्यक्रमों की तस्वीरों में आप राबड़ी देवी के चेहरे पर एक हल्की उदासी साफ देख सकते हैं। जबकि पति के जेल बाहर आने पर राबड़ी देवी के चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती है।
विज्ञापन
3 of 20
tej pratap wedding
- फोटो : pti
यह तस्वीर शादी के समय मंडप की है जब तेज प्रताप समेत लालू राबड़ी व अन्य मंडप में बैठे थे और मीडिया समेत वहां मौजूद मेहमानों का हुजूम साफ देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि मेहमान कितनी बड़ी संख्या में इस शादी में पहुंचे थे।
4 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप की शादी में जो बात बड़ी सुर्खियों में आयी वो है नीतीश और लालू का गर्मजोशी से मिलन। लालू खुद हाथ पकड़कर नीतीश को स्टेज पर लाए और बेटे को नीतीश से आशीर्वाद दिलवाया।
विज्ञापन
5 of 20
tej pratap wedding
जिस एक अनचाहे कारण से तेज प्रताप की शादी याद की जाएगी वो है इसमें की गई खाने की लूट।
विज्ञापन
6 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप के गले में वरमाला पहनाते ऐश्वर्या।
विज्ञापन
7 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप ने पहनाया पत्नी ऐश्वर्या को जयमाल।
8 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप की शादी में सारी कड़वाहट भुलाकर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे और लालू से भी मिले। इस दौरान वह राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ बैठे और बतियाते भी दिखाई दिए।
9 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप की शादी में एक अजब ही नजारा देखने को मिला जब वहां पहुंचे मेहमानों ने तोड़फोड़ के साथ ही खाना लूटने का काम किया।
10 of 20
tej pratap wedding
कहा जा रहा है कि खाने की यह लूट आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ही की है। कोई खाना लेकर भागा तो कोई तोड़फोड़ कर।
11 of 20
tej pratap wedding
तेज प्रताप की इस शादी के समारोह से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें लोग खाना ले जाते या आइसक्रीम का डिब्बा ही ले जाते दिखेंगे।
12 of 20
tej pratap wedding
शादी की कई वायरल तस्वीरों में से एक इस तस्वीर में एक शख्स कोल्डड्रिंक की बोतलें ले जाता देखा जा सकता है।
13 of 20
tej pratap wedding
ऐसा नहीं है कि 7000 बुलाए गए मेहमानों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे लेकिन फिर भी इस तरह की घटना से पूरे समारोह की काफी किरकिरी करा दी।
14 of 20
tej pratap wedding
आईसक्रीम हाथ में ही ले जाता एक शख्स।
15 of 20
tej pratap wedding
शादी में हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया। इसके बाद भीड़ खाने का सामान लूटने लगी।
16 of 20
tej pratap wedding
जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी, उलटे टेबल और कुर्सियां से पट गया।
17 of 20
tej pratap wedding
भीड़ देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शादी में क्या नजारा रहा होगा।
18 of 20
tej pratap wedding
बारात लेकर जाते तेज प्रताप।
19 of 20
tej pratap wedding
शादी से पहले एक पोस्टर में तेजप्रताप यादव को भगवान शिव और ऐश्वर्या को माता पार्वती के रूप में दिखाया गया।