mother kidnap son
महिला ने बहनोई संग मिलकर अपने बेटे को ही अगवा कर लिया। दोनों ने बच्चे के पिता को फोन व पत्र लिखकर धमकी दी और डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पुलिस के अनुसार, 10 मई को मुकुंदपुर से बच्चे के अगवा होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जांच में किसी परिचित के शामिल होने का शक हुआ।