मुंबई के एयरपोर्ट मेट्रो होटल में करीब सात माह पहले गुड़गांव पुलिस की कथित मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर संदीप के शव को शुक्रवार दोपहर उसके पैतृक गांव गाड़ौली लाया गया। जहां गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
गैंगस्टर संदीप के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का मुंबई के एक होटल में गु़ड़गांव पुलिस की आठ सदस्यीय टीम ने एनकाउंटर कर दिया था। जबकि संदीप के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस व इस साजिश में शामिल लोगों पर हत्या का केस मुंबई में दर्ज कराया था। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई की एसआईटी कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थिव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंतिम संस्कार
परिजनों ने कहा था कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों व साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह संदीप के शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों के अलावा उसकी प्रेमिका व प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर लिया था। मामला कोर्ट में है।
4 of 5
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थिव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह मुंबई से उसके परिजन आईजीआई एयरपोर्ट पर संदीप का शव लेकर पहुंचे। इस दौरान शव आने की सूचना पाकर गांव में उनके मकान पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर करीब 1.00 बजे एंबुलेंस से शव गांव लाया गया।
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थिव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। शायद यह ऐसा पहला मामला होगा कि किसी गैंगस्टर की मौत के करीब 209 दिन बाद उसके शव को मुखाग्नि दी गई हो। गैंगेस्टर के सात माह बाद गांव में पहुंचे शव को लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क था। यहां आने वाले लोगों पर खुफिया विभाग की नजर थी।