फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की धमकी मिलने के बाद सपा नेता पंखुड़ी ने शेयर की आरोपी की तस्वीर, पूछा ये सवाल

Mon, 02 Oct 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
pankhudi pathak
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की फेसबुक प्रोफाइल पर रेप की धमकी देने वाले पोस्ट के मामले में सपा नेताओं ने फेज-थ्री कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला नोएडा से जुड़ा तो दर्ज किया जाएगा, अन्यथा जिस थाना क्षेत्र का होगा, वहीं भेज दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
pankhudi pathak
उधर, पंखुड़ी पाठक ने स्वयं भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम और बिजली मंत्री को ट्वीट किया है। साथ ही कहा कि आरोपी को भाजपा नेताओं की शह मिली हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
pankhudi pathak
दरअसल, पंखुड़ी पाठक ने फेसबुक और ट्विटर हैंडल से बताया है कि यूपीपीसीएल के कर्मचारी पंकज शुक्ला ने उनको लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। शनिवार को सपा नेता प्रवीण यादव, कालू यादव और नीरज यादव की ओर से फेज-थ्री कोतवाली में पंकज शुक्ला के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।

4 of 5
pankhudi pathak
​आरोपी के यूपीपीसीएल में तैनात होने की बात कही गई है। उधर, इस तरह की शिकायत मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और गौतमबुद्घ नगर समेत कई जिलों में देने का सिलसिला जारी है।
इस संबंध में फेज थ्री थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि कुछ लोगों की ओर से एक शिकायत दी गई है, जिसमें सपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pankhudi pathak
आरोपी को लखनऊ का बताया गया है। उस पर सपा नेता की फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील पोस्ट करने का आरोप है। नोएडा से इसका कोई संबंध जुड़ता है तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। अन्यथा शिकायत उसी थाने को भेज देंगे, जहां यह घटना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें