दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभा रहे मुकेश ऋषि को राजधानी में बाइक की सवारी महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
2 of 6
rawan challan
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के विलेन मुकेश ऋषि हार्ले डेविडसन बाइक पर इंडिया गेट घूमने निकले।
विज्ञापन
3 of 6
rawan challan
- फोटो : अमर उजाला
वह बाइक पर घूमने निकले तो दिल्ली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नजरें उन पर टेढ़ी हो गईं और पुलिस ने शुक्रवार को चालान भेज दिया।
रावण की ड्रेस में इंडिया गेट पर घूमे मुकेश ऋषि लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लव कुश रामलीला कमेटी में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता मुकेश ऋषि बृहस्पतिवार को हार्ले डेविडसन बाइक पर इंडिया गेट पर घूमे। इस दौरान उन्होंने मंचन वाले वस्त्र पहन रखे थे। उनको रावण वाली ड्रेस में देखकर इंडिया गेट पर घूम रहे लोग न तो माजरा समझ पाए और न उनको पहचान पाए। उन्होंने बाइक रोककर लोगों से बातचीत करने के दौरान अपने बारे में बताया। इसके बाद लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे।
4 of 6
rawan challan
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम ने किया विलाप
राजधानी में बृहस्पतिवार को रामलीला मंचन में मेघनाथ के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान राम के विलाप की लीला हुई। इसके अलावा हनुमान के हाईटेक तकनीक से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ। इससे पहले नल नील ने बनाए गए सेतूबंद से भगवान राम की सेना का लंका पहुंचने और रावण को समझाने आए विभीषण को लंका से बाहर करने का मंचन किया गया। विभीषण के प्रभु राम की शरण लेने और रावण दरबार में अंगद के जाने का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
rawan challan
- फोटो : अमर उजाला
लव कुश रामलीला कमेटी की लीला में रावण विभीषण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, मेघनाथ के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित होने और उनके इलाज के लिए हनुमान के संजीवनी बूटी लाने की लीला हुई। बूटी लाने का मंचन पूरी तरह हाईटेक पर किया गया। कमेटी के महासचिव सुखबीर सरण अग्रवाल के अनुसार मंचन में कई फिल्म स्टारों एवं नेताओं ने भाग लिया। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में रावण ने विभीषण को लंका से निकालने और नल नील ने लंका पहुंचने के लिए सेतु बनाने, युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान के हवाई यात्रा से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ। श्री राम लीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच युद्ध, लक्ष्मण के इलाज के लिए हनुमान द्वारा पर्वत समेत संजीवनी बूटी लाने की लीला कराई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो की लीला में सेतु रामेश्वरम की स्थापना, प्रभु राम की सेना लंका में पहुंचने का मंचन किया गया। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक की रामलीला में अंगद-रावण के बीच संवाद हुआ। इसके अलावा युद्ध में लक्ष्मण शक्ति का चित्रण किया गया।
सुभाष पैलेस में श्री केशव रामलीला कमेटी की लीला में भगवान राम की सेना का लंका पहुंचने और रावण सेना के साथ युद्ध की लीला हुई। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच युद्ध और लक्ष्मण के मूर्छित होने का मंचन हुआ। दक्षिण दिल्ली रामलीला कमेटी की लीला में भी रावण-अंगद के बीच संवाद एवं युद्ध आरंभ होने की लीला हुई। श्री रामलीला कमेटी पीयू ब्लॉक पीतमपुरा ने विभीषण शरणागत, रामेश्वर स्थापना, रावण अंगद संवाद एवं लक्ष्मण मूर्छा का मंचन हुआ। लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला रावण से सीता को ससम्मान प्रभु राम के पास भेजने, युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान को संजीवनी बूटी न पहचान पाने पर पर्वत उठा कर लाने का मंचन हुआ।