फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं नहीं हमारा भारत महान: इंसान ही नहीं कीमती है जानवर की भी जान, देखें यूक्रेन से घर वापसी की मार्मिक तस्वीरें

Fri, 04 Mar 2022 09:43 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार जुटी हुई है। नागरिकों की वापसी के लिए अभियान में तेजी लाई गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार जुटी हुई है। नागरिकों की वापसी के लिए अभियान में तेजी लाई गई है। ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत तीन और भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान कल देर रात और आज तड़के हिंडन एयरबेस पर उतरे। रूस के हमलों से प्रभावित यूक्रेन से इन तीन विमानों में 630 भारतीय नागरिकों को रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का उपयोग करके लाया गया है।


दिल्ली मयूर विहार ईस्टर्न अपार्टमेंट में रहने वाले जुड़वा भाई रोहन और बहन श्वेता दोनों यूक्रेन से निकल कर रोमानिया बॉर्डर पहुंचे। इसके बाद पांच दिन तक बंकर और बेसमेंट में रहे। श्वेता का कहना है कि उनके माता-पिता हार्ट के मरीज हैं। इसी वजह से वह फोन पर बात करने के दौरान उन्हें अपनी परेशानी नहीं बताते थे। वहीं, रोहन का कहना है कि इस बार उनका आखिरी वर्ष बाकी रह गया है। उसकी पढ़ाई करने और डिग्री लेने के लिए दोबारा यूक्रेन जाएंगे। वहीं भारतीय छात्रों के हाथों में पालतू जानवर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना का पांचवा सी-17 ग्लोबमास्टर विमान गुरुवार रात करीब 10:56 बजे 210 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरफोर्स पहुंचा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 5
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट पहुंची। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया।

4 of 5
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-तीन स्थित शिप्रा रिवेरा सोसायटी निवासी अंश और आशना गुरुवार को घर पहुंचे। ऑपरेशन गंगा के तहत पोलैंड से इन्हें दिल्ली लाया गया। मां को देखकर आशना की आंखें भर आईं। सोसायटी में पहुंचने पर लोगों ने भाई-बहन का स्वागत किया। पिता अनिल पंडित ने भारत सरकार और सांसद वीके सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने रिस्क पर पौलेंड पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें बेहतर व्यवस्था मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र निवासी हैदर अपने पालतू कुत्ते लूना को साथ लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें