आम आदमी से जुड़ी और इस समय केजरीवाल के सलाहकार (शिकायत समिति) के तौर पर नियुक्त स्वाति मालिवाल दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनने वाली हैं। वो आयोग की वर्तमान अध्यक्ष बरखा सिंह की जगह लेने वाली हैं जो 18 जुलाई को अपने पद से रिटायर हो जाएंगी।
विज्ञापन
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
2 of 11
स्वाति महिला आयोग के अध्यक्ष पद होने वाली उनकी नियुक्ति को लेकर ही विवाद में घिर गई हैं। विपक्ष के साथ ही आम आदमी पार्टी के पुराने साथी भी स्वाति मालिवाल की इस नियुक्ति की तीखी आलोचना कर रहे हैं। आखिर जिस नियुक्ति की सब आलोचना कर रहे हैं उसे ये पद क्यों दिया जा रहा है, उसकी भी कई खास वजहें हैं। आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्या हैं वो खास कारण।
विज्ञापन
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
3 of 11
स्वाति मालिवाल जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं उन्होंने समाज सेवा के लिए नौकरी छोड़ दी और गैर संसाधन प्राप्त बच्चों को पढ़ाने लगीं।
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
4 of 11
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आरटीआई आंदोलन से जुड़ गईं। बाद में स्वाति, केजरीवाल के परिवर्तन के साथ काम करने लगीं।
विज्ञापन
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
5 of 11
स्वाति ने अन्ना हजारे के आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
6 of 11
केजरीवाल के लिए स्वाति कितनी खास हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केजरीवाल ने अपनी किताब 'स्वराज' में भी स्वाति के किए गए कार्यों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
7 of 11
केजरीवाल का स्वाति को डीसीडब्ल्यू में अध्यक्ष बनाना कुछ उसी तरह का फैसला है जैसा उन्होंने डेल्ही डायलॉग कमिशन में अपने विश्वासपात्र व्यक्ति आशीष खेतान को वाइस चेयरमैन बनाकर किया था।
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
8 of 11
बता दें कि जब स्वाति की नियुक्ति केजरीवाल के सलाहकार के तौर पर हुई थी तब भी इसी तरह बवाल हुआ था। स्वाति इस वक्त 1.15 लाख प्रति माह की सैलरी पर काम कर रही हैं।
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
9 of 11
स्वाति हरियाणा के आप नेता नवीन जयहिंद की पत्नी भी हैं। नवीन जयहिंद को पार्टी के पूर्व नेता योगेद्र यादव का बड़ा आलोचक भी माना जाता है और लोग कह भी रहे हैं कि नवीन को खुश करने के लिए ही केजरीवाल उनकी पत्नी को इतने महत्वपूर्ण पद दे रहे हैं।
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
10 of 11
बता दें कि जब स्वाति केजरीवाल की सलाहकार बनाई गई थीं उससे कुछ दिन पहले उनके पति नवीन जयहिंद पर हमला भी हुआ था जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती भी थे।
तेजी से बुलंदी पर पहुंची स्वाति की जिंदगी से जुड़ी 10 अहम बातें
11 of 11
दिल्ली की वर्तमान महिला अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला ने तो स्वाति के ऊपर ये आरोप भी लगाए हैं कि उन्हें आयोग की अध्यक्ष इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वो केजरीवाल की मौसेरी बहन हैं। लेकिन पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने इससे साफ इंकार कर दिया है।