दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत
- फोटो : amar ujala
दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चला। लेकिन अचानक शाम को हुए मौसम में बदलाव ने लोगों का मन खुश कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की असक्रियता की वजह से अगस्त में वर्षा कम रिकॉर्ड हुई है। महीना का अंत करीब आ गया है और अभी तक करीब 80 फीसदी की कम बारिश हुई है। आमतौर पर अगस्त में 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अभी तक करीब 40 मिमी बारिश दर्ज हुई है।