फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली बड़ी राहत

Tue, 24 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को आंधी-बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर 24-25 मई तक बारिश या हिमपात की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी व राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इससे पूरे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में बुधवार से ही मौसम शुष्क होना शुरू होगा। इससे इन केन्द्रों पर 26 मई से कुछ जगह फिर से लू चलने की भविष्यवाणी भी मौसम वैज्ञानिकों ने की है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से सोमवार सुबह तक उत्तराखंड में लगभग सभी जगह, हिमाचल प्रदेश में अनेक जगह व जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह वर्षा या हिमपात हुआ। पश्चिम यूपी में लगभग सभी जगह, पंजाब में कई जगह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कुछ जगह व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछार पड़ी। दिल्ली में आंधी-बारिश के बीच महज तीन घंटे में पारा 13 डिग्री नीचे गिर गया। 

4 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जहां 2:30 बजे तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था तो शाम 5:30 बजे 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले धूल भरी आंधी के बीच बादल छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया और वाहनों की हैडलाइट जल गईं। नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली में 1-2 मिमी बारिश शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। अधिकतम तापमान गुड़गांव, दिल्ली, नोएडा में 40-41 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
सबसे नीचे फरीदाबाद में 38.8 डिग्रीतापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 31-73 फीसदी के बीच रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से 3-6 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पूरे एनसीआर में सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें