दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दिन में अचानक देखते ही देखते मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि दिन में ही रात हो गई। यही नहीं तेज आंधी के चलते नोएडा में एक होर्डिंग गिर जाने से एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : राजन राय
आज सुबह से ही सूरज बादलों के पीछे लुका-छिपी का खेल खेल रहा था लेकिन दोपहर तीन बजते-बजते पूरा मौसम ही बदल गया।
विज्ञापन
3 of 6
Aandhi
- फोटो : राजन राय
अचानक ही दिन में काला अंधेरा छा गया और धूल भरी आंधी के साथ बौछारे पड़ने लगीं। आंधी के कारण लोनी के कंचन पार्क में मकान की दीवार गिर गई। जिससे 5 लोग घायल हो गए।
4 of 6
Aandhi
- फोटो : राजन राय
मौसम में आए इस बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में पारा लुढ़क गया है। मौसम के इस करवट के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गरमी से कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
Aandhi
- फोटो : राजन राय
गाड़ियों की जो हेडलाइट रात में जला करती थी वो दिन में ही जल उठीं। आंधी के साथ उड़ने वाली धूल दुपहिया वाहनों के चालकों के साथ ही चार पहिया वाहनों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वहीं गाजियाबाद के ट्रॉनिकासिटी के नीरपुर हिंदू गांव में आग लगने की सूचना पर कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए।