कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 49वां जन्मदिन है। राहुल का जन्म 19 जून 1970 में दिल्ली में राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पहले बच्चे के रूप में हुआ। राहुल गांधी पिछले 18 साल से ज्यादा समय से राजनीति में हैं और 2017 में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। राहुल तीन बार यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं और वर्तमान समय में वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल गांधी के इस जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिसे लेकर वह सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे। एक के लिए तो उन्हें 100 रुपये का चेक भी भेजा गया। इन तस्वीरों के जरिए राहुल कभी ट्रोल हुए तो कभी सराहे गए लेकिन चर्चा में जरूर आए। देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 11
rahul gandhi
- फोटो : pti
यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2018 में पीएम मोदी की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उस वक्त राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को गले लगा लिया था। उस वक्त राहुल को देख न सिर्फ प्रधानमंत्री और सदन में मौजूद लोग हैरान रह गए थे बल्कि सदन की कार्यवाही का प्रसारण देख रहे दर्शक और सोशल मीडिया भी हैरान था। उनकी इन तस्वीरों के कई मीम भी बने थे।
विज्ञापन
3 of 11
rahul gandhi
- फोटो : pti
सदन में जिस दिन राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को गले लगाया था उस दिन की उनकी एक और तस्वीर बेहद वायरल हुई थी। इसके लिए वह आलोचना के भी शिकार हुए थे। दरअसल राहुल जब पीएम को गले लगाकर अपनी सीट पर पहुंचे तो बगल में बैठ ज्योतिरादित्य सिंधिया को देख आंखें मारी थीं। जिसे लेकर बाद में सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी खिंचाई हुई थी।
4 of 11
राहुल गांधी को फटे कुर्ते के लिए 100 रुपए का चेक
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की ये तस्वीर उत्तराखंड में हुई एक सभा की है जिसमें उन्होंने अपनी फटी जेब दिखाई थी और बढ़ती महंगाई पर तंज किया था। उनकी इस सभा के बाद गाजियाबाद के एक शख्स ने उन्हें 100 रुपये का चेक भेजकर कुर्ते का जेब सिलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
5 of 11
नर्स राजम्मा से मिले राहुल गांधी
- फोटो : ANI
यह राहुल गांधी की हाल की तस्वीर है जब वह केरल गए थे। इस दौरान वह अपनी उस नर्स से मिले जिन्होंने राहुल को उनके जन्म के बाद सबसे पहले गोद में लिया था। तब यह नर्स दिल्ली में थी। इन दोनों की यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। कई लोग तो नर्स की उम्र से छेड़छाड़ कर यह बात ही झुठलाने में लगे थे कि यह महिला राहुल के जन्म के समय नर्स थी।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर उस समय की है जब राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली थी उसके बाद अपनी मां सोनिया को गले लगाकर उनके माथे पर प्यार से चूम लिया था। राहुल की इस तस्वीर की हर ओर सराहना हुई थी।
विज्ञापन
7 of 11
राहुल गांधी ने दिलाई एलके आडवाणी को खड़े होने की जगह
- फोटो : रवि बत्रा
2017 में संसद पर हमले की बरसी के लिए सभी सांसद श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे थे। तब एलके आडवाणी को खड़े होने के लिए उचित जगह नहीं पा रही थी तो राहुल गांधी ने खुद सामने आकर उन्हें उचित जगह दिलाई। राहुल और आडवाणी की यह तस्वीर कई दिन तक चर्चा का विषय बनी रही थी।
8 of 11
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
संसद में अक्सर देखा जाता है कि कई सत्र ऐसे होते हैं जो काफी लंबे होते हैं और सांसदों को झपकी आ जाती है। ऐसा ही एक बार राहुल गांधी के साथ भी हुआ। वह संसद में झपकी लेते कैमरे में कैद हो गए थे।
9 of 11
राहुल गांधी की यह तस्वीर उनके कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटकर आने के बाद की है। मौका था गांधी जयंती का। राहुल अपने साथ मानसरोवर से लाया हुआ जल लाए थे जो उन्होंने बापू की समाधि पर चढ़ाया था। उनकी यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी।
10 of 11
rahul gandhi
- फोटो : पीटीआई
राहुल की ये तस्वीर चुनाव प्रचार के दौरान उनके गुजरात दौरे की है। उस दौरान वहां राहुल से मिलने महिलाओं का एक समूह मंच पर पहुंचा और एक महिला ने उन्हें स्नेह भरे अंदाज में चूम लिया। उनकी ये तस्वीर भी काफी चर्चा में रही थी।