फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें- पहली महिला जासूस से लेकर पहली ऑटो चालक तक, क्या आप जानते हैं इन नायिकाओं के बारे में?

Tue, 13 Aug 2019 06:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
देश की नायिकाएं - फोटो : social media
खेल जगत हो या बॉलीवुड, चांद पर झंडा फहराना हो या ओलंपिक में पदक जीतना हो, हमारे देश की महिलाओं ने हर तरफ अपना लोहा मनवाया है। आपको बता रहे हैं हमारे देश की पहली महिला जासूस से लेकर पहली जिम्नास्ट तक की असल जिंदगी की ऐसी कई नायिकाओं के बारे में जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के बल पर साहस का परिचय दिया है और नारी शक्ति की परचम लहराया है। 
विज्ञापन

2 of 13
शीला दावरे - फोटो : social media

शीला दावरे 

इन महिलाओं की फेहरिस्त में देश की पहली ऑटोरिक्शा चालक शीला दावरे भी शामिल हैं। उन्होंने 1988 में रूढ़ीवादी मान्यताओं को तोड़ते हुए 12 वर्ष की उम्र में परबनी जिले से पुणे जाकर यह काम करने का साहसी फैसला लिया था। मात्र 12 रुपये लेकर वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निकल पड़ी थीं। पुणे जाकर उन्होंने ऑटो-रिक्शा चलाना शुरू किया था। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 13
दीपा करमाकर

दीपा करमाकर

दीपा करमाकर रियो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट हैं।

4 of 13
रजनी पंडित

रजनी पंडित

महिलाओं को जासूसी करने की आदत तो होती है लेकिन उसी को अपना पेशा बनाकर रजनी पंडित ने अपने नाम के झंडे गाड़े हैं। रजनी पंडित पहली भारतीय महिला जासूस हैं। उन्होंने 57 अवॉर्ड भी जीते हैं। उन्होंने दो किताबें, 'फेसेस बिहाइंड फेसेस' और 'मायाजाल' जैसी किताबें भी लिखी हैं।


 
विज्ञापन

5 of 13
उपासना टाकू - फोटो : social media

उपासना टाकू

उपासना टाकू कैशलैस पेमेंट कंपनी की नींव रखने वाली पहली महिला हैं, जिन्होंने कैशलेस इकोनॉमी का सपना देखा और वर्ष 2009 में इसे साकार करने के लिए काम शुरू किया। उपासना ई-पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबीक्विक की सह-संस्थापक हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
पंकज भदौरिया - फोटो : social media

पंकज भदौरिया

पंकज भदौरिया मास्टर शेफ इंडिया की प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अपनी जीत पर उन्होंने कहा था कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ उन महिलाओं को पहचान दे रही है, बल्कि उन युवा लड़कियों को भी आगे बढ़ने का मौका दे रही है जो अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
सुनीता शर्मा - फोटो : social media

सुनीता शर्मा

सुनीता शर्मा पहली भारतीय महिला क्रिकेट कोच हैं। सुनीता महिला क्रिकेट में अपने योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी हैं।

8 of 13
पीटी ऊषा

पी.टी. उषा

पी.टी. उषा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। पी.टी. उषा को तेज दौड़ प्रतियोगिताओं में हवा से बातें करने के लिए जाना जाता है।

9 of 13
कल्पना चावला

कल्पना चावला

कल्पना चावला हरियाणा के छोटे से गांव से निकल कर अंतरिक्ष तक की यात्रा करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। हालांकि 1 फरवरी 2003 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

10 of 13
एमसी मैरीकॉम

एम.सी. मैरीकॉम

मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम एशियाई खेलों में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने शादी और बच्चों के बाद इस क्षेत्र में अपना लोहा मनवा कर दुनिया को अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है।

11 of 13
साइना नेहवाल

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल, ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। उन्हें भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने और देश के नाम कई खिताब जीते हैं।

12 of 13
एश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय

मशहूर बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ डब्ल्यूटीए डबल रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें