नहरू गांधी परिवार की लाडली और अपनी दादी इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका पोती प्रियंका गांधी ने मंगलवार 12 जनवरी को अपना 43वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
PICS: देखिए कितनी सादगी से प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन
2 of 6
बता दें कि इंदिरा गांधी की छवि और कांग्रेस का भविष्य कही जाने वाली प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में हुआ था। वो दिल्ली में जन्मी और दिल्ली से ही पढ़ी लिखी हैं।
विज्ञापन
PICS: देखिए कितनी सादगी से प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन
3 of 6
प्रियंका गांधी की स्कूलिंग मॉडर्न स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई है। उन्होंने साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने 1997 में दिल्ली के बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी और अब उनके 2 दो बच्चे हैं। नेहरू-गांधी परिवार से होने के बावजूद प्रियंका राजनीति से दूर ही रहती हैं। जिसकी वजह उनके पति बताए जाते हैं जो लो-प्रोफाइल रहने में यकीन रखते हैं।
PICS: देखिए कितनी सादगी से प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन
4 of 6
प्रियंका गांधी ने हमेशा ही राजनीति में आने की संभावनाओं से इंकार किया है। हालांकि वो अपनी मां और भाई के लिए चुनाव प्रचार आदि करती रही हैं। वहीं कांग्रेस का एक तबका हमेशा ये चाहता रहा है कि वो राजनीति में आएं और सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
PICS: देखिए कितनी सादगी से प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन
5 of 6
प्रियंका गांधी की शादी का किस्सा भी बड़ा फिल्मी रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका और राहुल दोनों को ही दादी की मृत्यु के बाद से चौबीसों घंटे हाई सिक्योरिटी के बीच रहना पड़ा है। उनका बचपन बहुत ही असामान्य बीता है क्योंकि उन्हें किसी भी अजनबी से मिलने की इजाजत नहीं थी और अगर मिलते भी थे तो सिक्योरिटी साथ ही रहती थी। आम बच्चों की तरह वो घर से बाहर निकलकर खेलने नहीं जा सकते थे। ऐसे में प्रियंका की दोस्ती रॉबर्ट से उनकी बहन के माध्यम से हुई थी। प्रियंका और रॉबर्ट की बहन एक ही स्कूल में पढ़ते थे और इस तरह रॉबर्ट भी उनके दोस्त बनें।
PICS: देखिए कितनी सादगी से प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन
6 of 6
रॉबर्ट ने प्रियंका को उस वक्त संभाला था जब वो पिता की मौत के बाद भावनात्मक रूप से टूट गई थीं। एक दिन रॉबर्ट ने प्रियंका को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। तब ये बात सोनिया को पता चली तो उन्होंने आईबी से रॉबर्ट के फैमिली बैकग्राउंड को चेक करने को कहा। आईबी ने जब इस रिश्ते के लिए ग्रीन सिग्नल दिया तब जाकर उन्होंने हां की और रॉबर्ट व प्रियंका की शादी हुई।