शुक्रवार को नोएडा पुलिस की कासना थाना पुलिस ने यमुना प्राधिकरण को 126 करोड़ का चूना लगाने वाले मुख्य आरोपी और प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
पूर्व सीईओ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कासना कोतवाली में एसएसपी ने बताया कि पीसी गुप्ता से ढाई घंटे तक पूछताछ किया गया। जिसमें कई लोगों के नाम आए हैं, इसमें कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। आरोपी को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
land scam ex ceo pc gupta
शुरूआती जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए कासना पुलिस ने मध्य प्रदेश में दबिश दी थी आखिरकार मध्यप्रदेश के दतिया से पुलिस भ्रष्टाचार के आरोपी इस रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पीसी गुप्ता पर 126 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर कासना थाना में एफआईआर दर्ज कराइ गयी थी। गुप्ता पर फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लूटने, मास्टर प्लान से हटकर रिश्तदारों के नाम पर जमीन खरीदने का आरोप है। मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मामले का संज्ञान लिया था और सीएम ने नोएडा पुलिस पर सख्ती दिखाते हुए जल्द ही गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।