शालीमार गार्डन में रहने वाले पुलकित महाराज खुद को प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताकर धमकाता था। स्थानीय लोगों की मानें तो साहिबाबाद के शालीमार गार्डन के मकान संख्या 693 में करीब दो साल से पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज रह रहा था। उसने मकान की छत पर अवैध निर्माण कर डांस एकेडमी बना ली थी। जब लोगों ने विरोध किया तो उसने अधिकारियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से धमकी दी। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध निर्माण कर रहा है। जब उन्होंने जीडीए में इसकी शिकायत की और विरोध किया तो पुलकित महाराज ने उन्हें पीएम के नाम की धमकी दी। पुलकित ने कहा कि वह पीएम का आध्यात्मिक गुरु है ऐसे में जब चाहे उन्हें जेल भिजवा देगा। इसका सिर्फ पीएम मोदी से ही नहीं बल्कि भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं समेत सीएम केजरीवाल से भी कनेक्शन है। तस्वीरें हैं गवाह...
विज्ञापन
2 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कथक गुरु पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज को यूपी में गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अलग-अलग मंत्रालयों का अधिकारी बताकर सरकारी सुविधाएं लेता था। प्रधानमंत्री कार्यालय को यूपी के सीतापुर से शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई।
विज्ञापन
3 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी साहिबाबाद में कथक डांस की अकादमी चलाता था। सोशल मीडिया पर उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी है।
4 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा डीसीपी डॉ. जॉय टर्की के अनुसार, इस वर्ष अगस्त महीने में शिकायत मिली थी कि साहिबाबाद के रहने वाला पुलकित महाराज उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कलक्टर को खुद को कला एवं संस्कृति मंत्रालय का निदेशक बताकर सिक्योरिटी मांगी और सर्किट हाउस बुक कराने को कहा था।
विज्ञापन
5 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
एक अप्रैल, 2018 को पुलकित महाराज सीतापुर गए और पुलिस व प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल के साथ सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस दौरान कलेक्टर को संदेह हुआ और इसकी शिकायत तुरंत कला एवं संस्कृति मंत्रालय से की थी।
विज्ञापन
6 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में पता लगा था कि सीतापुर कलक्टर को भेजा गया मंत्रालय का लैटरहेड फर्जी था। इस पर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
7 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक महीने जांच के बाद अपराध शाखा ने पुलकित को साहिबाबाद स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला कि पुलकित महाराज खुद को कभी प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताकर तो कभी लेटरहेड भेजकर सरकारी सुविधाएं लेता था।
8 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
कई राज्यों मेें तो वह विशेष अतिथि बन गया था। जांच में पता चला कि इसकी बहन पारुल भी इसके साथ रहती थी। वह मंत्रालय के फर्जी लेटरहेड पर पुलकित की सचिव बनी हुई थी।
9 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
आलिंगन वेलफेयर सोसायटी और आध्यात्मिक केंद्र
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलकित महाराज दिलशाद गार्डन इलाके में आलिंगन वेलफेयर सोसाइटी चलाता था। साथ में वह अपना एक आध्यात्मिक सेंटर भी चलाता था। पुलिस ने इसके सेंटर पर दबिश दी और काफी कागजात व लेटरहेड बरामद किए हैं।
10 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैसे वह अलग-अलग मंत्रालयों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। ऐसा तो नहीं है कि मंत्रालयों के अधिकारियों से इसकी सांठगांठ थी। पुलिस उसकी बहन की भूमिका की भी छानबीन कर रही है।
11 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
पुलकित महाराज के फैन्स की लिस्ट है लंबी पुलकित महाराज के फैन्स की लिस्ट बहुत लंबी है। वह न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी कथक गुरु के नाम से मशहूर है। वह अपने आपको बिरजू महाराज के परिवार का बताता है।
12 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुलकित की बहन पारुल भी इसके साथ रहती थी और फर्जी लेटर हेड पर वह पुलकित महाराज की सचिव बनी हुई थी।
13 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पुलकित ने कला और संस्कृति मंत्रालय के सचिव के नाम से सीतापुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खुद को मंत्रालय का डायरेक्टर बताया। इसके साथ ही उसने अपने सीतापुर दौरे के दौरान वीआईपी प्रोटोकॉल और सुविधाएं मुहैया कराने की मांग भी कर दी।
14 of 15
pulkit maharaj
- फोटो : अमर उजाला
एक अप्रैल को पुलकित महाराज सीतापुर गया भी और उसे प्रशासन ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी भी मुहैया करवाई थी। बाद में जिलाधिकारी को संदेह हुआ तो उन्होंने इस बात की शिकायत तुरंत मंत्रालय से कर दी।
पुलकित ने यूट्यूब पर अपनी आत्मकथा का एक 42 मिनट वीडियो डाला है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि 'जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उसकी मुलाकात उनसे एक कार्यक्रम में हुई। पीएम पुलकित से मिलते ही उसके कायल हो गए। मैंने मोदी से कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री जरूर बनोगे।' इसी तरह उसने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री ने सीएम उसी के कहने पर बनाया।