1000 और 500 के पुराने नोट के बंद होने के बाद से इस बात की चिंता बढ़ती जा रही है कि वो लोग जिनके पास अभी भी पुराने नोट बचे हैं वो और बैंकों में वापस नहीं कर पाए हैं उनका क्या करें। तो आइए हम आपको बताते ऐसे 15 तरीके जहां 1000 और 500 के पुराने नोटों को बिना किसी परेशानी के खर्च किया जा सकता है...
ये भी पढ़ें: मोदी की नोटबंदी को चायवाले ने किया हिट, ऑनलाइन पेमेंट पर दे रहा चाय
विज्ञापन
2 of 16
1. सरकारी अस्पतालों से लेकर सरकारी दवा की दुकानों पर आप पुराने नोटों को इस्तेमाल कर सकते हैं। दवा की दुकान पर इन नोटों के इस्तेमाल करने की शर्त ये है कि आपके पास डॉक्टर का प्रिसक्रिप्सन होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 16
- फोटो : social media
2. दवा की प्राइवेट दुकानों पर भी ये दोनों नोट चलाए जा सकते हैं बशर्ते कि आपके पास डॉक्टर के प्रिसिक्रिप्सन के साथ कोई एक पहचान पत्र होना चाहिए जिसके बाद आप आसानी से इन नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 16
3. केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन काम करने वाले कोऑपरेटिव कंज्यूमर स्टोर से सामान की खरीद-फरोख्त के लिए भी 1000 और 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यहां भी आपके पास आईडी प्रूफ होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 16
- फोटो : getty images
4. केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन काम करने वाले दुग्ध विक्रय केंद्रों से भी इन नोटों का इस्तेमाल कर दूध खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 16
5. एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीद के लिए भी इन नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 16
6. पब्लिक सेक्टर की तेल विपणन कंपनियों द्वारा संचालित किसी भी पेट्रोल और गैस स्टेशन से पेट्रोल, डीजल और गैस की खरीद पुराने नोटों से ही की जा सकती है।
8 of 16
- फोटो : amar ujala
7. बिजली और पानी के बिलों के भुगतान के लिए भी इन नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन शर्त ये है कि इन ये बिल लेटेस्ट होने चाहिए। एडवांस में इन बिलों का भुगतान पुराने नोटों में नहीं किया जा सकता।
9 of 16
8. केंद्र और राज्य सरकारों सहित स्थानीय निकायों के द्वारा लगाए गए किसी भी प्रकार के कर, फीस, चार्ज, पेनाल्टी का भुगतान भी 1000 और 500 के पुराने नोटों से किया जा सकता है।
10 of 16
- फोटो : amar ujala
9. रेलवे के टिकट काउंटर्स पर टिकट बनवाने से लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के अधीन काम करने वाले एयरलाइंस के टिकट काउंटर पर टिकट बनवाने के लिए भी इन नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
11 of 16
10. रेल यात्रा के दौरान केटरिंग सर्विस देने वाली सेवाओं के भुगतान के लिए भी पुराने नोटों को इस्तेमाल किया जा सकता है।
12 of 16
- फोटो : अमर उजाला
11. मेट्रो में टिकट और कार्ड के भुगतान के लिए भी इन नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
13 of 16
12. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन और निकास के समय जिन यात्रियों के पास वैध पुराने नोट हैं उनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि यहां शर्त है कि इन नोटों की कीमत पांच हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
14 of 16
13. पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित किसी भी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा में टिकटों की खरीद के लिए भी 1000 और 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
15 of 16
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
14. विदेशी पर्यटक 5000 रुपये तक की कीमत के नोटों का इस्तेमाल विदेशी मुद्रा में बदलने के लिए इन नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।