फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहदुर बहनों ने बैरंग लौटाईं तीन भाईयों की बारात, ग्रामीणों ने बारातियों को बनाया बंधक 

Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

नोट - लड़कियों का नाम सीनू, मीनू औैर नीलम व पिता का नाम सुरेश भाटी है। केस दर्ज नहीं किया गया। समाचार में इसके चलते परिवर्तित नाम लिखे गए हैं। अगर आवश्यक हो तो कृपया असली नाम लिख लें। 
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : अमर उजाला
दतावली गांव की तीन बहादुर बहनों व उनके परिजन ने दहेज लोभी तीन भाईयों की बारात बैरंग लौटा दी। बारात चढ़त के बाद एक स्विफ्ट कार देने की जानकारी होने पर दहेज लोभी वर पक्ष ने तीनों दूल्हों को अलग-अलग कार देने की मांग पर अड़ गए।
 
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों दूल्हों व बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों दूल्हों को अपने साथ ले गई। बाद में वर पक्ष के वधू पक्ष को क्षतिपूर्ति के लिए दस लाख रुपये देने का वादा करने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

3 of 13
wedding drama - फोटो : अमर उजाला
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ड्राईवर मुकेश ने अपनी बेटियों रीता, सीता और गीता (सभी नाम परिवर्तित) का विवाह आठ माह पूर्व सिकंद्राबाद (बुलंदशहर) के राजारामपुर गांव निवासी दो सगे व एक चचेरे भार्ई से किया था।

4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले वधू पक्ष राजारामपुर लग्न लेकर गया था। शनिवार रात तीनों युवकों की बारात दतावली पहुंची। बारात चढ़त के बाद तीनों दूल्हे बग्गी से वधू पक्ष के घर के दरवाजे पर पहुंचे। तभी एक दूल्हे की नजर घर के भीतर खड़ी नई स्विफ्ट कार पर पड़ी।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि वधू पक्ष ने कार विवाह में देने के लिए खरीदी है। इस पर दूल्हा भड़क गया औैर तीनों को अलग-अलग कार देने की जिद करने लगा और उसने मांग पूरी न होने पर विवाह से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते वधू पक्ष ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों दूल्हों को अपने साथ थाने ले गई। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : अमर उजाला
बाद में वर पक्ष के लग्न आदि में किए गए खर्र्च की क्षतिपूर्ति के लिए दस लाख रुपये एक माह के भीतर देने का वादा करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
दहेज में तीन कारों की मांग पर वधू पक्ष दूल्हे को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क कर हंगामा करने लगा, उसने अपनी माला आदि भी उतारकर फेंक दी।

9 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते वधू पक्ष भी आवेश में आ गया। उन्होंने तीनों दूल्हों व बारात को बंधक बना लिया।

10 of 13
wedding drama - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के लोगों में मामला निपटाने को लेकर पंचायत हुई लेकिन दहेज लोभी जिद पर अड़े रहे।

11 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तभी तीनों बहनों ने साहसिक फैसला लेते हुए दहेज लोभियों से विवाह से इंकार कर दिया और इस पर परिजनों ने मुहर लगा दी।

12 of 13
- फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम पर विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर पड़ताल की।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : अमर उजाला
बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लिखित तहरीर नहीं मिलने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया। -पीयूष कुमार, सीओ दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें