फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

Sat, 17 Oct 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली में हाल ही में पांच और ढाई साल की दो बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। घटनाओं पर सियासी खींचतान और विरोध भी तेज हो गया है। जहां एक ओर राजनीति हो रही है वहीं दूसरी ओर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

2 of 10
बता दें कि दिल्ली के नांगलोई में रामलीला के दौरान दो मिनट के लिए बिजली कटी और इस दौरान एक ढाई साल की बच्ची को लेकर दो बाइकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

3 of 10
बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे पास के ही पार्क में फेंक कर फरार हो गए थे। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो युवक बच्ची को उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

4 of 10
नांगलोई में रामलीला के दौरान दरिंदगी का शिकार बनी ढाई साल की बच्ची के पिता ने कहा है कि दोषियों को पकड़कर उनके सामने लाया जाए।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

5 of 10
घटना के विरोध में लोग अब सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने नांगलोई में रोड पूरी तरह बंद कर प्रदर्शन किया। घटना से लोगों में गुस्सा और आक्रोश है।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

6 of 10

पांच साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले दिल्ली के आनंद विहार में पड़ोस के ही तीन युवकों पर एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप था। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों युवकों की पहचान प्रकाश, रेवाती और सीताराम के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

7 of 10
पांच साल की बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। गौरतलब है कि इन दोनों घटनाओं से एक सप्ताह पहले रेलवे कॉलोनी के पास नॉर्थईस्ट दिल्ली के लॉरेंस रोड इलाके में पड़ोसी पर चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था।

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

8 of 10
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर इन घटनाओं पर राजनीति करने और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शीला दीक्षित ने कहा वे उम्मीद करती है कि केजरीवाल सरकार के प्रति थोड़ा और गंभीर होंगे और राजनीति करने पर ध्यान लगाना कम करेंगे।

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

9 of 10
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद कर लोगों की भलाई के लिए गृह मंत्रालय, पुलिस और एलजी का सहयोग करना चाहिए। ये बेहद गंभीर घटनाएं हैं, इन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर केजरीवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, उन्हें पकड़कर मेरे सामने लाओ

10 of 10
बताया जा रहा है कि कल केजरीवाल इन घटनाओं को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें